लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व मंत्री और उनके बेटे पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 27, 2020 07:17 IST

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के अनुसार ब्रजेश उर्फ बमबम के बयान के आधार पर दो लोगों के अलावा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जद (यू) के एक प्रभावशाली नेता का निजी कर्मी बताकर लोगों को ठगने के गोरखधंधे की जांच में कथित संलिप्तता सामने आने के बाद रविवार को यहां पूर्व मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के अनुसार ब्रजेश उर्फ बमबम के बयान के आधार पर दो लोगों के अलावा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बिहार में जद (यू) के एक प्रभावशाली नेता का निजी कर्मी बताकर लोगों को ठगने के गोरखधंधे की जांच में कथित संलिप्तता सामने आने के बाद रविवार को यहां पूर्व मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के अनुसार ब्रजेश उर्फ बमबम के बयान के आधार पर दो लोगों के अलावा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बमबम इस गिरोह के सिलसिले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किये गये चार लोगों में एक था। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि बमबम के बयान के अनुसार, इस रैकेट में शामिल लोग अपने को राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह का निजी सहायक बताते थे और नौकरी दिलाने का वादा कर लोगों को चूना लगाते थे।

उन्होंने इसकी पुष्टि उसके मोबाइल रिकार्ड्स से करने का दावा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि बमबम ने अपने बयान में कहा है कि गिरफ्तार किये गये अन्य आरोपियों के साथ वह इस गोरखधंधे का हिस्सा था तथा पिता- पुत्र उसके सूत्रधार थे। पिता-पुत्र जमुई जिले के निवासी हैं।

लोकसभा में जद (यू) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी लल्लन सिंह पहले राज्य में मंत्री थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बमबम ने झारखंड के देवघर में एक भूखंड की खरीददारी के लिए खुद को मंत्री का पीए बताया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पिता-पुत्र ने जमीन के पांच करोड़ के इस सौदे में बिचौलिये काम किया । बमबम को एक करोड़ रूपये मिलने थे। लिपि सिंह के अनुसार पिता- पुत्र और उनके सहयोगियों के खिलाफ भादंसं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है ।

जांच के दौरान इन सहयोगियों के नाम सामने आये। नरेंद्र सिंह ने 2015 में जद (यू) छोड़ दिया था और वह जीतन राम मांझी की अगुवाई वाले हिंदुस्तान आवाम मोर्चा में शामिल हो गये थे। बाद में नरेंद्र सिंह माझी की पार्टी से भी अलग हो गये थे और खुद अपनी पार्टी बना ली थी। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील