लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के द्वारा पीएम मोदी और RSS की तुलना आतंकी से करने को लेकर मामला हुआ दर्ज, गिरफ्तारी संभव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2025 16:52 IST

कन्हैया कुमार के खिलाफ पटना के कोतवाली थाना में भाजपा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उनपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा की ओर से की गई शिकायत में कन्हैया पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

Open in App

पटना: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के द्वारा पीएम मोदी और आरएसएस की तुलना आतंकी से करने को लेकर अब उनकी मुश्किलें बढती जा रही हैं। कन्हैया कुमार पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। दरअसल, कन्हैया कुमार के खिलाफ पटना के कोतवाली थाना में भाजपा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें उनपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भाजपा की ओर से की गई शिकायत में कन्हैया पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

भाजपा के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांग्रेस के महासचिव सह एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने एक न्यूज चैनल पर 11 अप्रैल को दिये साक्षात्कार के दौरान देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। 

कथित आरोप में दानिश ने कहा की कन्हैया ने कहा था कि 'पीएम मोदी संघी हैं और आरएसएस आतंकवादी है। ऐसा कह कर कन्हैया ने दोनों को गाली दिया। उनके इस बजाव्य से देश की करोड़ो जनता की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा की  देश के प्रधानमंत्री और आरएसएस जैसे संगठन को साक्षातकार के दौरान आतंकवादी कहकर संबोधन करना एक संज्ञेय अपराध है। 

बता दें कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बिहार में पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा की। इस दौरान 11 अप्रैल को उन्होंने पटना में सीएम आवास का घेराव करने के लिए यात्रा निकाली। हालांकि कांग्रेस और एनएसयूआई के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम आवास की ओर बढ़ रहे कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। बाद में उन्हें और अन्य लोगों को थाना ले जाया गया। साथ ही कन्हैया सहित कुल 41 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पटना में सीएम आवास का घेराव करने में असफल रहे कन्हैया कुमार ने बाद में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कथित रूप से आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन से कर दी थी। साथ ही पीएम मोदी के भी आरएसएस से जुड़े होने पर बड़ा सवाल उठाया। इसी को लेकर अब कन्हैया के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला है। उनके खिलाफ पटना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

टॅग्स :कन्हैया कुमारआरएसएसनरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos