लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: हैदराबाद में अमित शाह के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2024 10:55 IST

हैदराबाद में चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों का इस्तेमाल कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।भाजपा ने ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद से माधवी लता को मैदान में उतारा है।हैदराबाद पुलिस ने अमित शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ने हालिया चुनाव अभियान में नाबालिगों को शामिल करने के आरोप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार के माधवी लता और कई अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निरंजन रेड्डी द्वारा तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित शिकायत में दावा किया गया है कि 1 मई को लालदावाजा से सुधा टॉकीज तक आयोजित भाजपा की रैली के दौरान मंच पर अमित शाह के साथ कई नाबालिग बच्चे मौजूद थे।

एफआईआर कॉपी पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निरंजन रेड्डी ने आरोप लगाया कि एक बच्चे को भाजपा के प्रतीक के साथ देखा गया, यह चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।

निरंजन रेड्डी से शिकायत मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसे जांच के लिए शहर पुलिस को भेज दिया। इसके बाद जांच के निष्कर्षों के आधार पर, गुरुवार शाम 7 बजे मोगलपुरा पुलिस स्टेशन द्वारा अमित शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले में फंसे व्यक्तियों की सूची में टी यमन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जी किशन रेड्डी और विधायक टी राजा सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौजूदा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद से माधवी लता को मैदान में उतारा है। हैदराबाद में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहहैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?