लाइव न्यूज़ :

बिहार में प्रस्तावित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने किया जदयू कार्यालय के बाहर हंगामा, मंत्री ने कहा- 'हम लोग टीआरई- 4 की अधियाचना शीघ्र भेज देंगे'

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2025 15:32 IST

Bihar BPSC TRE 4: सुनील कुमार ने कहा कि इसके बाद जैसा कि मुख्यमंत्री का आदेश है, टीआरई- 5 भी होगा और उसमें जो बचे हुए शिक्षक होंगे, टीआरई- 4 के, उनकी बहाली होगी।

Open in App

Bihar BPSC TRE 4: बिहार में प्रस्तावित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया(टीआरई-4) को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका सबसे बड़ा मुद्दा था अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट। नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर सरकार ने इस बार भी आयु सीमा में राहत नहीं दी तो हजारों योग्य उम्मीदवारों का सपना अधूरा रह जाएगा।

उनका तर्क है कि वे वर्षों से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में देरी और अधिसूचनाओं के सीमित अवसरों के कारण अब कई उम्मीदवार अधिकतम आयु पार कर चुके हैं।प्रदर्शनकारियों में सीटीईटी, एसटीईटी, डीएलएड और बीएड पास उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज़्यादा रही। उनका कहना था कि तमाम परीक्षाएं पास करने के बावजूद वे सिर्फ़ आयु सीमा की वजह से बहाली से बाहर हो रहे हैं। इसे वे भविष्य के साथ अन्याय बता रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ से साफ़ अपील की है कि टीआरई-4 का विज्ञापन जारी होने से पहले सभी वर्गों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट दी जाए। उनका यह भी कहना है कि विशेष परिस्थितियों में पहले भी राज्य सरकार ने इस तरह की राहत दी है, इसलिए इस बार भी मांग पूरी होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा।वहीं, जदयू कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जब शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से यह सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीआरई-4 और टीआरई-5 दोनों के तहत बहाली आने का जिक्र किया है, तो इसको लेकर विभाग की तैयारी कैसी है और सबसे पहले यह बताएं कि टीआरई- 4 की बहाली कब आने वाली है?

इसके जवाब में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इसको लेकर जल्द ही सूचना आने वाली है। उन्होंने कहा कि हम लोग एक सप्ताह के अंदर अपनी अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग तक भेज देंगे। इसमें इस बात का जिक्र होगा कि किस विषय में हमें कितने शिक्षक चाहिए। इसके बाद यह बिहार लोक सेवा आयोग पर निर्भर करता है कि वह क्या शेड्यूल निकालेंगे और कैसे परीक्षा लेंगे।

यह साफ है कि अब बिहार के युवाओं को नौकरी मिलेगी। सुनील कुमार ने कहा कि इसके बाद जैसा कि मुख्यमंत्री का आदेश है, टीआरई- 5 भी होगा और उसमें जो बचे हुए शिक्षक होंगे, टीआरई- 4 के, उनकी बहाली होगी। इससे पहले हम लोग टीआरई- 4 की अधियाचना शीघ्र भेज देंगे।

जिलों से जो खाली सीटों की मांग की गई है, उसकी लिस्ट अधिकांश जिलों से आ चुकी है। कई जगह रोस्टर क्लियरेंस को लेकर समस्या थी और अन्य दिक्कतें भी थीं। उनका भी ध्यान रखा जा रहा है और जल्द ही सबकुछ सही कर लिया जाएगा।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारनीतीश कुमारबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?