लाइव न्यूज़ :

नीट और जेईई परीक्षा के दिन मुंबई में परीक्षार्थियों को उपनगरीय ट्रेनों से यात्रा की अनुमति

By भाषा | Updated: September 1, 2020 05:43 IST

राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 13 सितंबर को होने जा रही है जबकि अभियांत्रिकी प्रवेश परीक्षा जेईई मुख्य एक से छह सितंबर तक कराने की योजना बनायी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 8.58 लाख विद्यार्थियों ने जेईई मुख्य के लिए तथा 15.97 लाख विद्यार्थियों ने नीट के लिए पंजीकरण कराया है।कोरोना वायरस महामारी के चलते ये परीक्षाएं दो बार टाली जा चुकी हैं।

नयी दिल्ली: 31 अगस्त (भाषा) रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि रेलवे नीट और जेईई की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को परीक्षा के दिन मुम्बई में विशेष उपनगरीय सेवाओं से यात्रा करने की अनुमति देगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नीट और जेईई परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों का सहयोग करते हुए रेलवे ने उन्हें और उनके अभिभावकों को परीक्षा के दिन मुम्बई में विशेष उपनगरीय सेवाओं से यात्रा करने की अनुमति दी है। सामान्य यात्रियों से यात्रा नहीं करने का अनुरोध किया जाता है।’’

राष्ट्रीय अर्हता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 13 सितंबर को होने जा रही है जबकि अभियांत्रिकी प्रवेश परीक्षा जेईई मुख्य एक से छह सितंबर तक कराने की योजना बनायी गयी है।

करीब 8.58 लाख विद्यार्थियों ने जेईई मुख्य के लिए तथा 15.97 लाख विद्यार्थियों ने नीट के लिए पंजीकरण कराया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते ये परीक्षाएं दो बार टाली जा चुकी हैं। भाषा राजकुमार नरेश नरेश

टॅग्स :नीटजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनइंडियामुंबईभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी