लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना से लोगों को जागरूक करने के लिये शुरु होगा अभियान

By भाषा | Updated: March 22, 2021 14:56 IST

Open in App

भोपाल, 22 मार्च मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को जिलों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की और लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए मास्क पहनने की जरूरत पर जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चौहान ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि सभी सोशल मीडिया पर ‘‘मेरा मास्क मेरी सुरक्षा’’ का संदेश पोस्ट करें और लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजाना सुबह 11 बजे और शाम सात बजे सायरन बजाकर लोगों को मास्क पहनने के बारे में सचेत करें और इस काम में जनप्रतिनिधियों तथा धार्मिक नेताओं का भी सहयोग लें।

चौहान ने एनएसएस कार्यकर्ताओं और एनसीसी कैडेट्स से भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा।

होली के त्योहार पर अधिक मेल-जोल से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने लोगों को ‘मेरे घर में मेरी होली’ का नारा दिया।

चौहान ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्य में किसी पारंपरिक मेले का आयोजन ना हो और नाहीं किसी कार्यक्रम में 20 से अधिक लोग उपस्थित हों।

उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिलों में कड़ी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 1,322 नये मामले सामने आये हैं। अब तक प्रदेश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,75,727 तक पहुंच गई है। रविवार को तीन मौतों के साथ ही इस महामारी से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 3,906 हो गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 663 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे मध्य प्रदेश में इस बीमारी से उबरने वालों की गिनती 2,63,821 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो