लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव रद्द करने की याचिका, हाई कोर्ट ने दिया ममता को आदेश- सबको दें शपथपत्र

By भाषा | Updated: May 21, 2018 18:36 IST

याचिकाकर्ताओं ने मांग की कि व्यापक स्तर पर हुई हिंसा एवं लोगों के मारे जाने को देखते हुए तीन त्रिस्तरीय पंचायत की चुनाव प्रक्रिया रद्द की जानी चाहिए।

Open in App

कोलकाता, 21 मई: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में हाल में हुए पंचायत चुनाव रद्द करने की मांग से जुड़ी याचिका को लेकर बुधवार को राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग से शपथपत्र देकर अपना रूख बताने को कहा। प्रदीप चक्रवर्ती और एक अन्य व्यक्ति ने 'इंटलेक्चुकल फोरम' की ओर से उच्च न्यायालय की अवकाश पीठ के समक्ष यह याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए काम करने में नाकाम रहे। 

याचिकाकर्ताओं ने मांग की कि व्यापक स्तर पर हुई हिंसा एवं लोगों के मारे जाने को देखते हुए तीन त्रिस्तरीय पंचायत की चुनाव प्रक्रिया रद्द की जानी चाहिए। पंचायत चुनाव 14 मई हुए थे और मतगणना 17 मई को हुई थी। अदालत ने राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार को 29 जून तक शपथपत्र दायर कर याचिकाकर्ता के दावे के संबंध में अपना रूख बताने का निर्देश दिया। 

न्यायमूर्ति देबांग्शु बसाक और न्यायमूर्ति अरिंदम मुखर्जी की खंड पीठ ने निर्देश दिया कि चुनाव आयोग और सरकार के शपथपत्र दायर करने के बाद छह जुलाई को एक नियमित पीठ मामले पर सुनवाई करेगी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील