लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, कहा- जज की छवि बिगाड़ने की कोशिश की

By विनीत कुमार | Updated: July 7, 2021 12:20 IST

ममता बनर्जी द्वारा जस्टिस कौशिक चंद को शुभेंदु अधिकारी की जीत के खिलाफ दायक याचिका की सुनवाई से अलग करने की मांग के बाद मुख्यमंत्री पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु अधिकारी की जीत को लेकर दी गई चुनौती के मामले से जस्टिस कौशिक चंद ने खुद को अलग कियाममता बनर्जी ने बीजेपी से रिश्ते की बात कहते हुए जस्टिस कौशिक चंद को मामले की सुनवाई से हटाने की मांग की थीममता बनर्जी पर जजों की छवि बिगाड़ने की बात कहते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कलकत्ता हाई कोर्ट के जज कौशिक चंद ने 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्होंने खुद को उस याचिका की सुनवाई से भी अलग कर लिया है जिसमें शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम में जीत को लेकर चुनौती दी गई थी। 

दरअसल ममता बनर्जी ने पूर्व में जस्टिस कौशिक चंद के इस से अलग होने की मांग की थी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि जस्टिस चंद के बीजेपी से रिश्ते हैं और उनका फैसला पक्षपाती होगा।

जस्टिस कौशिक चंद ने हालांकि मामले की सुनवाई से खुद को अलग करने से पहले कई गंभीर टिप्पणी की। जस्टिस चंद ने ममता बनर्जी पर एक जज को 'पूर्वनियोजित तरीके से बदनाम' करने की कोशिश और अपने संवैधानिक कर्तव्यों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

अलग कोर्ट को मामले को सौंपने की थी मांग

दरअसल, ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट पर शुभेंदु अधिकारी से मिली हार को कोलकाता हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इसी केस की सुनवाई कौशिक चंद की पीठ कर रही थी। इस पर ममता बनर्जी ने उन्हें केस से अलग किए जाने की मांग की थी। 

कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को 16 जून को पत्र लिखकर ममता बनर्जी ने जस्टिस कौशिक चंद को सुनवाई से हटाने की मांग रखी थी।

ममता बनर्जी पर जुर्माना लगाते हुए अदालत ने कहा कि इस राशि को कोरोना से प्रभावित वकीलों के परिवारों के कल्याण के लिए खर्च किया जाएगा।

टॅग्स :ममता बनर्जीशुभेंदु अधिकारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो