लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता हाईकोर्ट: SSC ग्रुप-डी भर्ती घोटाले की सुनवाई से कई बेंच अलग हुए, जज ने खंडपीठ के आदेश पर जताई थी आपत्ति

By विशाल कुमार | Updated: April 5, 2022 09:01 IST

सीबीआई जांच का आदेश देने की जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ के कई आदेशों को जस्टिस हरीश टंडन और जस्टिस रबींद्रनाथ समंता की पीठ ने या तो रोक दिया या खारिज कर दिया था। इसके बाद जस्टिस गंगोपाध्याय ने खंडपीठ के आदेश को बुधवार को ‘‘दोहरे मानदंड का उच्चतम स्तर’’ करार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है मामला।एकल पीठ ने खंडपीठ के आदेश पर सख्त टिप्पणी की थी।सोमवार को तीन खंडपीठों ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट में सोमवार को अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आया जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करने से कई बेंचों ने खुद को अलग कर लिया।

लाइव लॉ के अनुसार, यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब सीबीआई जांच का आदेश देने की जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ के कई आदेशों को जस्टिस हरीश टंडन और जस्टिस रबींद्रनाथ समंता की पीठ ने या तो रोक दिया या खारिज कर दिया था। इसके बाद जस्टिस गंगोपाध्याय ने खंडपीठ के आदेश को बुधवार को ‘‘दोहरे मानदंड का उच्चतम स्तर’’ करार दिया था।

सोमवार को  जस्टिस टंडन और जस्टिस समंता की पीठ ने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इसके बाद मामला चीफ जस्टिस के पास गया जिन्होंने मामले को जस्टिस टीएस शिवगनम और जस्टिस सब्यसाची भट्टाचार्य को भेजा। हालांकि, उन्होंने भी मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया।

इसके बाद मामला जस्टिस सौमेन सेन और जस्टिस अजॉय कुमार मुखर्जी को भेजा गया जिन्होंने भी मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया। अब नए नोटिफिकेशन में मामला आखिरकार जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस बिवास पटनायक के पास भेजा गया है जो मंगलवार को मामले की सुनवाई करेंगे।

टॅग्स :पश्चिम बंगालहाई कोर्टस्टाफ सिलेक्शन कमिशनएसएससी घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज