लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण अवैध है, यह निर्धारित ढंग से नहीं हुआः चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Updated: November 30, 2019 20:12 IST

महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ‘‘बाला साहेब ठाकरे, छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहब आंबेडकर में हमारी आस्था है। लेकिन शपथ ग्रहण एक विशेष ढंग से होना चाहिए। अगर उस ढंग से शपथ नहीं ली जाए तो उसे शपथ नहीं माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा के दिलीप वालसे पाटिल को कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करने में नियमों का उल्लंघन किया।शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार ने भाजपा विधायकों के सदन से बहिर्गमन करने के बाद विश्वासमत हासिल कर लिया।

महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण अवैध है क्योंकि यह शपथ के निर्धारित ढंग से नहीं हुआ।

पाटिल ने यहां विधान भवन में पत्रकारों से कहा कि मंत्रियों ने शपथ लेते समय अपने नेताओं और अन्य लोगों के नाम लिए जो प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इस ‘‘अवैध’’ शपथ ग्रहण समारोह के विरुद्ध राज्यपाल बी एस कोश्यारी के समक्ष याचिका दायर की जा रही है।

पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने भाजपा के कालीदास कोलांबकर की जगह राकांपा के दिलीप वालसे पाटिल को कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करने में नियमों का उल्लंघन किया और विश्वासमत के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के औचित्य पर सवाल खड़ा किया।

ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस सरकार ने भाजपा विधायकों के सदन से बहिर्गमन करने के बाद विश्वासमत हासिल कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को होगा। ठाकरे और शिवसेना, राकांपा एवं कांग्रेस से दो-दो मंत्रियों ने यहां शिवाजी पार्क में 28 नवंबर को हुए समारोह में शपथ लिया था। इन नेताओं ने शपथ ग्रहण के समय अपनी संबंधित पार्टी के नेताओं जैसे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे और शिवाजी महाराज एवं बी आर आंबेडकर जैसी प्रमुख हस्तियों का नाम लिया था।

पाटिल ने कहा, ‘‘नयी सरकार ने अपने शपथ ग्रहण समारोह से ही राज्य विधानसभा के नियमों का उल्लंघन करना शुरू कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बाला साहेब ठाकरे, छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहब आंबेडकर में हमारी आस्था है। लेकिन शपथ ग्रहण एक विशेष ढंग से होना चाहिए। अगर उस ढंग से शपथ नहीं ली जाए तो उसे शपथ नहीं माना जाता है।

राज्यपाल के समक्ष एक याचिका दायर की जा रही है जिसमें बताया गया है कि यह शपथ ग्रहण अवैध है।’’ भाजपा नेता ने यह नहीं बताया कि कौन विधायक यह याचिका दायर कर रहा है, हालांकि उन्होंने कहा कि यह विधायक उनकी पार्टी से नहीं है।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने यह कहते हुए पाटिल के दावों को खारिज कर दिया कि कई भाजपा सांसदों ने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाटिल के मापदंड का इस्तेमाल किया जाए तो आधी लोकसभा खाली हो जाएगी।’’ पाटिल ने कहा, ‘‘लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को वोट दिया था जिसे 161 सीटें मिलीं लेकिन शिवसेना ने जनादेश को धोखा दिया।

पहले संवाददाता सम्मेलन के बाद से ही वे विकल्प के बारे में बात करने लग गए थे।’’ पाटिल ने यह भी दावा किया कि सरकार ने राज्यपाल द्वारा नियुक्त विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष को हटाने में नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, ‘‘पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होता है फिर विश्वास मत कराया जाता है।

लेकिन अब विश्वास मत करा लिया गया है और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कल कराया जाने वाला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नियम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष गुप्त मतदान के जरिए चुना जाता है। लेकिन वे अब विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव खुले मतदान के जरिए कराने की सोच रहे हैं। यह विधानसभा के नियम-कायदों का उल्लंघन है।’’

मुरबाद से भाजपा विधायक किसन कथोरे विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। सकोली से कांग्रेस विधायक नाना पटोले को इस पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का उम्मीदवार बनाया है।

विश्वासमत से पहले शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। सत्तारूढ़ गठबंधन ने शनिवार को विश्वासमत हासिल कर लिया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विश्वास मत से पहले विधानभवन परिसर पर शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशरद पवारसोनिया गाँधीआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए