लाइव न्यूज़ :

Cabinet reshuffle in Odisha: पटनायक सरकार के 20 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ, जानें कौन मंत्रिमंडल में होंगे शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2022 15:54 IST

Cabinet reshuffle in Odisha: ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने बताया कि अटकलें तेज हैं कि प्रदीप अमात और लतिका प्रधान को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी मंत्रिपरिषद ने बहुप्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल से पहले अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 2024 के आम चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने की कोशिश हो रही है। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने 29 मई 2022 को अपने पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा में कल कैबिनेट फेरबदल किया जाएगा। राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने 29 मई 2022 को अपने पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं।

राज्य के सभी मंत्रिपरिषद ने बहुप्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल से पहले अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 2024 के आम चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने की कोशिश हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, सभी 20 मंत्रियों ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों ने बताया कि अटकलें तेज हैं कि प्रदीप अमात और लतिका प्रधान को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

मंत्री पद मिलने की संभावना:

क्योंझरी से बद्री नारायण पात्रा

केंद्रपाड़ा से अतनु सब्यसाची नायक

मयूरभंज से बसंती हेम्ब्रम

बालासोर से अश्विनी पात्रा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में 22 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद नवीन पटनायक ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे किए। वह पहली बार एक जून 1997 को गंजाम जिले के अस्का लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उनकी जीत बीजू जनता दल (बीजद) के गठन से पहले हुई, जो 2000 से राज्य में सत्ता में बनी हुई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नवीन "राजनीति में शामिल होने के इच्छुक नहीं थे" लेकिन अपने स्वतंत्रता सेनानी पिता की विरासत को संभालने के लिए वह राजनीति में आए। उन्होंने अपने पिता की अस्का लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था और जनता दल के उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। नवीन पटनायक ने ट्विटर पर लिखा, "सार्वजनिक जीवन में यह एक यादगार यात्रा रही है।

25 साल पहले इस दिन, मैं अपने राज्य से एक सांसद चुना गया था। मेरे 4.5 करोड़ परिवार के सदस्यों को उनके स्थायी प्यार और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय जगन्नाथ।" पटनायक ने स्वभाब कबि गंगाधर मेहर की ओडिया कविता की कुछ पंक्तियों का भी हवाला दिया, जिसका अर्थ है कि लोगों की सेवा करने से जीवन सफल हुआ है।

ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) को शुक्रवार को दोहरी जीत का जश्न मनाने का मौका मिला क्योंकि पार्टी उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए सभी तीन सीटों और विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की। ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार अलका मोहंती ने 66,122 मतों से अंतर से जीत हासिल की।

वहीं, राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित बीजद उम्मीदवारों में सुलाता देव, मानस रंजन मंगराज और सस्मित पात्रा शामिल रहे। पात्रा दोबारा राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। बीजद के तीनों उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए क्योंकि विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस ने विधानसभा में संख्याबल की कमी के कारण अपने उम्मीदवार नहीं उतारे।

इस बीच, निर्वाचन आयोग के अनुसार, ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मोहंती को 93,953 मत मिले जबकि कांग्रेस के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी किशोर पटेल को 27,831 मत प्राप्त हुए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राधारानी पांडा को 22,630 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई। दिसंबर 2021 में बीजद विधायक किशोर मोहंती का निधन हो जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकBhubaneswar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो