लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदलः कैबिनेट विस्तार में कुल 43 नए-पुराने मंत्री शपथ लेंगे, संभावित मंत्रियों से मिले पीएम मोदी, कई ने दिया इस्तीफा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 7, 2021 14:31 IST

Cabinet Expansion: मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है।आज शाम 6 बजे विस्तार किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। 

Cabinet Expansion: केंद्रीय मंत्रिपरिषद से कई मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। आज शाम 6 बजे विस्तार किया जाएगा। 

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सदानंद गौड़ा और श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबश्री चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। 

एएनआई ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता केंद्रीय मंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह दिल्ली पहुंचे। वह जदयू से मंत्री पद के संभावित दावेदारों में टॉप पर हैं। राजीव रंजन सिंह लल्लन और संतोष कुशवाहा भी आज शपथ ले सकते हैं।

विस्तार से पहले प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे संभावित मंत्री

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बुधवार की शाम को होने वाले फेरबदल व विस्तार से पहले, मंत्री पद के संभावित चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वालों में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी हैं।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी प्रधानमंत्री आवास में मौजूद

उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्‍चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर शामिल हैं। इनके अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी प्रधानमंत्री आवास में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इन मंत्रियों की पदोन्नति हो सकती है।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार

सहयोगी दलों में से जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल और लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस भी प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वाले नेताओं में शामिल हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे सभी नेता, शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में, मंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं। मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीअमित शाहआरएसएसजेपी नड्डाउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत