लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल सरकार की गलत नीतियों पर पर्दा नहीं डाल सकते: मायावती

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:35 IST

Open in App

लखनऊ, आठ जुलाई केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार के एक दिन बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस प्रकार के कदम सरकार की गलत नीतियों, कार्यकलापों एवं अन्य कमियों पर न तो पर्दा डाल सकते हैं और न ही उस पर से लोगों का ध्यान भटका सकते हैं।

बृहस्पतिवार को बसपा नेता ने ट्वीट किया,‘‘ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में कल किए गए लम्बे-चौड़े विस्तार व फेरबदल सरकार की अब तक की गलत नीतियों, कार्यकलापों एवं अन्य कमियों पर पर्दा नहीं डाल सकते और न ही उस पर से लोगों का ध्यान बाँट सकते हैं। जनता व देश की बदहाल स्थिति सही समय पर परिवर्तन की राह देख रही है।''

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी राज्य में जनहित व जनकल्याण के सभी मोर्चे पर अधिकांशतया विफल ही रही है और कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान राज्य सरकार की नीति व कार्यशैली तथा उसके हवा-हवाई वादों और घोषणाओं से समस्त जनता काफी दुःखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो