लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का तबादला, सीएम आवास पर हमले के बाद आए थे चर्चा में

By भाषा | Updated: November 18, 2018 00:03 IST

अरूणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केन्द्र शासित (एजीएमयूटी) कैडर के 1986 बैच के एक आईएएस अधिकारी प्रकाश का केजरीवाल सरकार के साथ गतिरोध चल रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा):दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का तबादला शनिवार को दूरसंचार विभाग में कर दिया गया। यह जानकारी एक सरकारी आदेश में दी गई है। गौरतलब है कि इस साल फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित तौर पर उन पर हमला हुआ था। अरूणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केन्द्र शासित (एजीएमयूटी) कैडर के 1986 बैच के एक आईएएस अधिकारी प्रकाश का केजरीवाल सरकार के साथ गतिरोध चल रहा था।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के आदेश के अनुसार, प्रकाश को दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के आवास पर इस साल फरवरी में केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में आप के कुछ विधायकों ने उन पर कथित तौर पर हमला किया था।

दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) मनोज परीदा दिल्ली के नये मुख्य सचिव की दौड़ में हैं। वह ओडिशा के रहने वाले हैं और एजीएमयूटी के 1986 बैच के ही एक अधिकारी हैं। कृषि सहकारी और किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव जलज श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है।

डीओपीटी के आदेश में बताया गया है कि उन्हें भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

टॅग्स :अंशु प्रकाशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप