लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन विधेयक पूर्वोत्तर राज्यों के जातीय सफाये की कोशिश है: राहुल गांधी

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2019 10:37 IST

राहुल गांधी का ये ट्वीट उस समय आया जब सरकार आज राज्य सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक को पेश करने जा रही है। इस बिल को सरकार पहले ही लोकसभा में आसानी से पारित करा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- नागरिकता संशोधन विधेयक पूर्वोत्तर के जातीय सफाये की कोशिशराज्य सभा में आज पेश होना है नागरिकता संशोधन विधेयक, लोकसभा में हो चुका है पास

नागरिक संशोधन विधेयक (CAB) पर मचे विवाद के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सीएबी को पूर्वोत्तर राज्यों पर क्रिमिनल अटैक बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये बिल इन राज्यों के जातीय सफाये और जीने के अपने तरीके को खत्म करने की कोशिश है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'सीएबी मोदी-शाह सरकार की ओर से पूर्वोत्तर को जातीय तौर पर खत्म करने की कोशिश है। ये इन राज्यों पर क्रिमिनल अटैक है, उनके जीने के तरीके और भारत के विचार पर ये हमला है। मैं नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ खड़ा हूं और उनकी सेवा के लिए उपस्थित हूं।'

राहुल गांधी का ये ट्वीट उस समय आया जब सरकार आज राज्य सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक को पेश करने जा रही है। इस बिल को सरकार पहले ही लोकसभा में आसानी से पारित करा चुकी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस इस विधेयक को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका विरोध कर रही है। लोकसभा ने सोमवार रात नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राहुल गांधीनागरिकता (संशोधन) विधेयकराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार