लाइव न्यूज़ :

कल 2 बजे अमित शाह के घर जाएंगे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी, गृहमंत्री के टीवी कार्यक्रम में दिए बयान को बताई वजह 

By धीरज पाल | Updated: February 15, 2020 17:31 IST

नागरिकात संशोधन कानून को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जो सीएए पर मुझसे चर्चा करना चाहता है वो मेरे कार्यालय से समय ले सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देनाकरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से भारी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारा कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं होगा, जिसको भी सीएए को लेकर कोई दिक्कत है, वे सब जा रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोग रविवार (16 फरवरी) को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने उनके आवास पर जाएंगे। प्रदर्शनकारी अमित शाह से मिलकर नागरिकता कानून से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अमित शाह जी ने पूरे देश को उनसे मिलने और नागरिकता कानून से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया है। इसलिए हम कल दोपहर 2 बजे उनसे मिलने के लिए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारा कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं होगा, जिसको भी सीएए को लेकर कोई दिक्कत है, वे सब जा रहे हैं।'

वहीं रिपोर्ट में गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कल (16 फरवरी) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ऐसी कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी चैनल में कहा था कि जिन्हें भी सीएए से जुड़े मुद्दों पर मुझसे चर्चा करना चाहता है मेरे कार्यालय से समय ले सकता है। हम तीन दिनों के अंदर समय देंगे। 

क्या है नागरिकता संशोधन कानून (CAA)

सीएए के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनअमित शाहशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर