लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले, राज्य सरकार कुछ भी कर ले ‘सीएए’ लागू करना होगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 16:19 IST

संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीएए पर केंद्र के साथ भाजपा के दृष्टिकोण से अवगत कराने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘संविधान के तहत राज्यों को इसे (सीएए) लागू करना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयह संसद द्वारा पारित कानून है। राज्यों को इसे अपनाना होगा। यह राष्ट्र हित में है।मंत्री ने कहा, ‘‘मैं ना केवल केरल बल्कि समूचे देश के मुस्लिम समुदाय से कहना चाहता हूं कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।’’

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ अधिकतर गैर भाजपा राज्यों के विरोध के बीच केंद्र ने सोमवार को कहा कि राज्यों को कानून लागू करना होगा क्योंकि संसद ने इसे मंजूरी दी है।

संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीएए पर केंद्र के साथ भाजपा के दृष्टिकोण से अवगत कराने के लिए बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘संविधान के तहत राज्यों को इसे (सीएए) लागू करना है।’’ उनके बयान के एक दिन पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा विभिन्न राजनतिक दलों और सामाजिक धार्मिक संगठनों की बैठक में विवादास्पद कानून के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करने का फैसला किया गया।

केरल और पश्चिम बंगाल सहित कुछ गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों के कानून को लागू नहीं करने के फैसले से जुड़े सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोई सरकार कहती है कि वह इसे लागू नहीं करेगी तो यह संविधान के अनुसार नहीं है, चाहे वह पश्चिम बंगाल , केरल, राजस्थान या मध्य प्रदेश की सरकार हो। यह संसद द्वारा पारित कानून है। राज्यों को इसे अपनाना होगा। यह राष्ट्र हित में है। ’’

सीएए के खिलाफ एक जनवरी को कोच्चि में मुस्लिम संगठनों की बड़ी रैली के बारे में ध्यान दिलाने पर मंत्री ने कहा, ‘‘मैं ना केवल केरल बल्कि समूचे देश के मुस्लिम समुदाय से कहना चाहता हूं कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीकेरलपश्चिम बंगालमध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब