लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध प्रदर्शनः गुवाहाटी में जनजीवन पटरी पर लौटा, डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में दी गई ढील

By भाषा | Updated: December 18, 2019 14:15 IST

CAA Protest: असम में बुधवार की सुबह हिंसा का कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है। गुवाहाटी में बैंक एवं कारोबारी प्रतिष्ठान खुले और सड़कों पर वाहन भी नजर आए लेकिन स्कूल एवं कॉलेज बंद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देगुवाहाटी में बुधवार को जनजीवन पटरी पर लौट आया जबकि डिब्रूगढ़ में लागू कर्फ्यू में सुबह छह बजे से 14 घंटे की ढील दी गई।पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार माने जाने वाले गुवाहाटी में 11 दिसंबर से लागू कर्फ्यू कानून-व्यवस्था में सुधार आने के बाद मंगलवार को हटा लिया गया।

गुवाहाटी में बुधवार को जनजीवन पटरी पर लौट आया जबकि डिब्रूगढ़ में लागू कर्फ्यू में सुबह छह बजे से 14 घंटे की ढील दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार माने जाने वाले गुवाहाटी में 11 दिसंबर से लागू कर्फ्यू कानून-व्यवस्था में सुधार आने के बाद मंगलवार को हटा लिया गया। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के मद्देनजर यहां कर्फ्यू लगाया गया था। 

असम में बुधवार की सुबह हिंसा का कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है। गुवाहाटी में बैंक एवं कारोबारी प्रतिष्ठान खुले और सड़कों पर वाहन भी नजर आए लेकिन स्कूल एवं कॉलेज बंद रहे। मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक अब भी बरकरार है। 

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को विमानों का परिचालन और रेल सेवाएं शुरू हो गईं। डिब्रूगढ़ हवाईअड्डे पर उड़ानों का आवागमन भी तय कार्यक्रम के मुताबिक हो रहा है। 

ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) गुवाहाटी के लातासिल मैदान में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ अपना तीसरा एवं अंतिम ‘जन सत्याग्रह’ आयोजित करेगा। असम में इस कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए जहां प्रदर्शनकारियों ने तीन रेलवे स्टेशन, एक डाकघर, एक बैंक, एक बस टर्मिनस, दुकानों, दर्जनों वाहनों और कई अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को आग के हवाले किया या उन्हें क्षतिग्रस्त किया। यहां 11 दिसंबर से जारी प्रदर्शनों में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो