लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: दोहा में केरल के डॉक्टर ने किया सीएए का समर्थन, छोड़नी पड़ी नौकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2019 13:35 IST

रिपोर्ट के मुताबिक दोहा में नसीम हेल्थ केयर ग्रुप में आर्थोपेडिक विशेषज्ञ अजित श्रीधरन ने कहा कि उनके फेसबुक पोस्ट को कई लोगों ने बायकॉट किया।

Open in App
ठळक मुद्दे डॉक्टर अजित ने मलयालम भाषा में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि यह मुद्दा नागरिकता संशोधन कानून का नहीं है...

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी बीच कतर की राजधानी दोहा में सीएए को लेकर एक ताजा मामला आया है। यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम कर रहे केरल के डॉक्टर ने सीएए का समर्थन किया तो डॉक्टर को नौकरी छोड़नी पड़ी। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक केरल के रहने वाले डॉक्टर ने नए नागरिकता संशोधन कानून 2019 के समर्थन में फेसबुक पर पोस्ट लिखा। जिसके पोस्ट पर हंगामा खड़ा हो गए और मजबूर होकर नौकरी छोड़कर उन्हें घर आना पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक दोहा में नसीम हेल्थ केयर ग्रुप में आर्थोपेडिक विशेषज्ञ अजित श्रीधरन ने कहा कि उनके फेसबुक पोस्ट को कई लोगों ने बायकॉट किया।

उन्होंने कहा कि पिछले करीब 11 सालों से दोहा में नौकरी कर रहे श्रीधर ने नागरिकता संशोधन कानून लाए जाने का फेसबुक पर समर्थन किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर अजित ने मलयालम भाषा में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि यह मुद्दा नागरिकता संशोधन कानून का नहीं है, बल्कि यह मुद्दा है कि मोदी सरकार को कैसे हटाया जाए।

देशभर में सीएए पर विरोध प्रदर्शन जारी

वहीं, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने मंडी हाउस से जंतर मंतर तक पैदल मार्च के लिए पुलिस ने परमिशन नहीं दी। साथ ही मंडी हाउस के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन के लिए यहां छात्रों की काफी ज्यादा संख्या है।

दिल्ली के अन्य इलाकों में भी CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। लगभग एक हफ्ते से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सैड़कों लोग विश्वविद्यालय के बाहर सड़क पर इस अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। नूर नगर, बटला हाउस और ओखला के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने सोमवार को प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया