लाइव न्यूज़ :

CAA: जन-गण-मन यात्रा से पहले कन्हैया कुमार को बिहार पुलिस ने हिरासत में लिया, पूर्व JNU छात्र ने ट्वीट कर कही ये बात

By धीरज पाल | Updated: January 30, 2020 13:08 IST

बिहार पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कन्हैया कुमार भितिहरवा गांधी आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच टकराव पैदा करने का आरोप लगाया।कुमार ने आरोप लगाया, ‘मोदी और शाह ने गुजरात चुनावों के दौरान हिंदू और मुस्लिमों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की थी।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गुरुवार (30 जनवरी) को बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कन्हैया कुमार ने यह जानकारी ट्वीट कर दी। कन्हैया बापू की पूण्यतिथि पर चम्पारण से सीएए के विरोध में जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत करने जा रहे थे।

कन्हैया ने ट्वीट कर बताया कि  आज बापू-धाम (चम्पारण) में गांधीजी को नमन करके ग़रीब-विरोधी CAA-NRC-NPR के विरोध में एक महीने की जन-गण-मन यात्रा की शुरूआत होनी थी। समाज के सभी तबक़ों के लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए मौजूद हैं, लेकिन प्रशासन ने कुछ देर पहले हम सबको हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कन्हैया कुमार भितिहरवा गांधी आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

इससे पहले जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच टकराव पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आग में तेल डालने का काम कर रहा है। वह महाराष्ट्र के परभणी के पाथरी में मंगलवार को सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ रैली को संबोधित कर रहे थे। एनसीपी के विधान पार्षद अब्दुल्ला दुर्रानी ने इसका आयोजन किया था। कुमार ने आरोप लगाया, ‘मोदी और शाह ने गुजरात चुनावों के दौरान हिंदू और मुस्लिमों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की थी। अब वही हथकंडा वे देश में आजमा रहे हैं।’

टॅग्स :कन्हैया कुमारजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील