लाइव न्यूज़ :

CA Day 2020: एक जुलाई को क्यों मनाया जाता है नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे, जानिए इसके पीछे की वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 1, 2020 14:02 IST

CA Day 2020: ICAI का सदस्य बनने के लिए व्यक्ति को निर्धारित परीक्षाओं मे भाग लेना पड़ता है। साथ ही साथ तीन साल के व्यावहारिक प्रशिक्षण लेना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देICAI भारत का एक राष्ट्रीय पेशेवर लेखा निकाय है। इसकी स्थापना 1 जुलाई 1949 को हुई थी। देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने 1 जुलाई को देशभर में जीएसटी लागू किया था।

नई दिल्लीः इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) भारत का एक राष्ट्रीय पेशेवर लेखा निकाय है। इसकी स्थापना 1 जुलाई 1949 को हुई थी। इसे सनदी लेखाकार अधिनियम 1949 के अंतर्गत निगमित निकाय के रूप में स्थापित किया गया था। इसी दिन को यानि एक जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट डे या फिर सीए डे के रूप हर साल मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मान देना है। साथ ही साथ देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने 1 जुलाई को देशभर में जीएसटी लागू किया था।

आईसीएआई सदस्यता के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पेशेवर लेखा संस्थान है, जोकि अपने अस्तित्व के लगभग छह दशकों के दौरान न केवल देश में एक प्रमुख लेखा निकाय के रूप में मान्यता हासिल की बल्कि विश्व स्तर पर भी शिक्षा, व्यावसायिक विकास, उच्च लेखांकन, लेखा परीक्षा और नैतिक मानकों के रखरखाव के क्षेत्र में अपने योगदान देती रही है।

आईसीएआई का सदस्य बनने के लिए देनी होती कड़ी परीक्षा

ICAI का सदस्य बनने के लिए व्यक्ति को निर्धारित परीक्षाओं मे भाग लेना पड़ता है। साथ ही साथ तीन साल के व्यावहारिक प्रशिक्षण लेना पड़ता है। इसके बाद वह आईसीएआई का सदस्य बन सकता है। हालांकि ICAI की परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है। इसलिए छात्रों को इसे पास करने में कई वर्ष लग जाते हैं और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

सरकारी संस्थाओं की नीति निर्माण में करता है सहयोग

इसके अलाव आईसीएआई सरकारी संस्थाओं जैसे की RBI, SEBI, MCA, CAG, IRDA आदि को नीति निर्माण मे सहयोग करता है और इसके करीब 2.5 लाख सदस्य रजिस्टर्ड हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां आरक्षण नहीं होने की वजह से सदस्यों का सीधा चुनाव होता है। ICAI के पहले अध्यक्ष गोपालदास थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए