लाइव न्यूज़ :

Bypolls Election: लक्षद्वीप लोकसभा और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को उपचुनाव, जानें मतगणना कब

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2023 18:37 IST

Bypolls Election: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को लक्षद्वीप लोकसभा और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के भी नतीजे आएंगे।निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतगणना दो मार्च को होगी। मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तीन राज्य और लक्षद्वीप लोकसभा और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी। त्रिपुरा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को होंगे। मेघालय और नागालैंड चुनाव के लिए मतदान 27 फरवरी को होंगे और 2 मार्च को मतगणना होगी।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को लक्षद्वीप लोकसभा और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की। उसी दिन मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतगणना दो मार्च को होगी। इसी दिन त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के भी नतीजे आएंगे।

लक्षद्वीप लोकसभा सीट हत्या के प्रयास के एक मामले में हाल में दोषी ठहराए गए वहां के सांसद मोहम्मद फैजल को अयोग्य करार दिए जाने से खाली हुई है। केंद्रशासित प्रदेश में एक अदालत ने फैजल को हत्या की कोशिश के मामले में सजा सुनाई थी।

इसके बाद उन्हें भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 (1) (ई) के प्रावधानों तथा जनप्रतिनिधि कानून, 1951 की धारा आठ के तहत लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। महाराष्ट्र के कस्बा पेठ और चिंचवाड विधानसभा सीटों के अलावा अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होंगे।

अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट मौजूदा विधायक जम्बे ताशी के निधन के कारण खाली हुई है वहीं झारखंड की रामगढ़ सीट ममता देवी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई। तमिलनाडु की इरोड (पूर्व) सीट मौजूदा विधायक ई थिरुमहन एराव के निधन के बाद खाली हुई जबकि पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट भी मौजूदा विधायक सुब्रत साहा के निधन के कारण ही खाली हुई थी।

जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन की सूचना लोकसभा सचिवालय ने आयोग को नहीं दी है। सूत्रों ने बाद में बताया कि इसलिए बुधवार को उस संसदीय सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई। लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं और विधान परिषदों में रिक्ति को अधिसूचित किया जाता है, जिसके बाद निर्वाचन आयोग उपचुनाव कराने का निर्णय लेता है। सभी उपचुनावों के लिए अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की जाएगी। 

टॅग्स :चुनाव आयोगत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023मेघालय विधानसभा चुनाव 2023नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेसलक्षद्वीपमहाराष्ट्रझारखंडपश्चिम बंगालTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए