लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: पांच राज्यों की 5 विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान, जानें मतगणना कब

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2022 11:34 IST

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 5 दिसंबर को होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।5 दिसंबर को मतदान होगा।8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

नई दिल्लीः भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है। 5 दिसंबर को मतदान होगा। इन उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी, जब हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में संसदीय सीट के लिए मतदान होगा। विधानसभा सीटों के लिए ओडिशा के पदमपुर, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार के कुरहानी, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर (एसटी) और उत्तर प्रदेश के रामपुर में मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों में उप-चुनावों में ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग करने का निर्णय लिया है। 

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही विभिन्न राज्यों में पांच विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। यादव का लंबी बीमारी के बाद पिछले महीने निधन हो गया था।

उत्तर प्रदेश में सपा नेता मोहम्मद आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई रामपुर विधानसभा सीट उन पांच सीट में से एक है जिन पर उपचुनाव होना है। रामपुर से विधायक रहे खान को अप्रैल 2019 में उनके खिलाफ दर्ज घृणा भाषण के मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दे दिया था।

पांच विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए मतगणना आठ दिसंबर को होगी जब गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी। जिन अन्य विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है उनमें ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की संसदीय सीट पूर्व मुख्यमंत्री के 10 अक्टूबर को निधन के बाद से खाली पड़ी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी चुनाव हो रहा है। 

यादव ने राष्ट्रीय राजनीति का रुख किया और 1996 में मैनपुरी से लोकसभा चुनाव जीते। पांच खाली विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे, जिनमें ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-एक और यूपी की एक संसदीय सीट शामिल हैं।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशचुनाव आयोगछत्तीसगढ़ओड़िसाबिहारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए