लाइव न्यूज़ :

Bypolls 2023: बीजेपी ने केरल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, 5 सितंबर को मतदान और 8 सितंबर को मतगणना, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 14, 2023 15:35 IST

Bypolls 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देचौहान द्वारा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।सपा ने उपचुनाव में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।सुधाकर सिंह 2012 से 2017 तक घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को केरल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। उपचुनाव 5 सितंबर को होने हैं और मतगणना 8 सितंबर को होगी। केरल के पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा ने लिजिनलाल जी को नामांकित किया है।

उत्तर प्रदेश के घोसी से दारा सिंह चौहान पार्टी के उम्मीदवार के रूप में खड़े होंगे, जबकि उत्तराखंड के बागेश्वर (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र) से पार्वती दास को टिकट दिया गया। भाजपा की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी उपचुनावों के लिए चौहान, दास और लिजिनलाल के नामों को मंजूरी दी है।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पिछले माह चौहान द्वारा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। चौहान समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये थे। सपा ने उपचुनाव में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

गौरतलब है कि सुधाकर सिंह 2012 से 2017 तक घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जबकि इसके पहले वह मऊ जिले के नत्थूपुर (अब मधुबन) विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उत्तराखंड की बागेश्वर सीट प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक चुने गए चंदन रामदास के निधन से खाली हुई है।

इस साल अप्रैल महीने में बीमारी से उनका निधन हो गया था। भाजपा ने पार्वती दास को इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन से खाली हुई है। चांडी का 18 जुलाई को निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चांडी ने पांच दशक तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

भाजपा ने इस सीट पर लिजिनलाल जी को उम्मीदवार बनाया है। सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने जैक सी थॉमस को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इन तीनों सीटों पर उपचुनाव के तहत पांच सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना आठ सितंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशBJPउत्तराखण्डकेरलचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत