लाइव न्यूज़ :

Bypoll Results 2022: पश्चिम बंगाल में बिहारी बाबू 91000 मतों से आगे, आसनसोल लोकसभा पर अग्निमित्रा पॉल सहित विपक्ष पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 12:44 IST

Bypoll Results 2022: तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों पर अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। निर्वाचन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देसायरा शाह हलीम से 10000 मतों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी।सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

Bypoll Results 2022: पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की छह दौर की मतगणना में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों पर अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। निर्वाचन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आसनसोल लोकसभा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अग्निमित्रा पॉल से 91000 मतों से आगे हैं। आसनसोल लोकसभा सीट बाबुल सुप्रियो के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी।

बालीगंज में डेविड हरे ट्रेनिंग कॉलेज में तीन दौर की मतगणना के बाद टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की सायरा शाह हलीम से 10000 मतों से आगे हैं। वहीं, सुप्रियो को अब तक 18,874 वोट और सिन्हा को 1,61,441 वोट मिले हैं।

वहीं, बालीगंज के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी। दोनों सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे। पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कुल 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र थे, जबकि दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में 2.5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते थे। मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी।

टॅग्स :उपचुनावचुनाव आयोगपश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीशत्रुघ्न सिन्हाबाबुल सुप्रियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर