लाइव न्यूज़ :

ByPoll Results 2022: बोचहा सीट पर कांग्रेस को NOTA से कम वोट, बीजेपी और VIP को झटका, तेजस्वी बोले-भूमिहार और यादव गठजोड़ ने किया कमाल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 16, 2022 16:39 IST

Bypoll Results 2022: राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान ने भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36653 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. ऐसे में अमर पासवान ने इसे पूरी तरह से जनता की जीत बताया है. 

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव का कहना है कि जनता ने डबल इंजन की सरकार को हरा दिया है.एनडीए गठबंधन में शामिल दलों की जनविरोधी नीतियों और अहंकार को परास्त किया है.वीआईपी और भाजपा आमने-सामने आ गई थी.

Bypoll Results 2022: बिहार विधानसभा की बोचहा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा की करारी हार हो गई है. चुनाव में राजद ने बड़ी जीत हासिल की है. राजद के प्रत्याशी अमर पासवान ने भाजपा की प्रत्याशी बेबी कुमारी को करारी शिकस्त दी है. कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.

कांग्रेस प्रत्याशी तरुण चौधरी को 1336 (.79 प्रतिशत) वोट मिल हैं। नोटा को 2967 वोट मिले। इससे एनडीए को बड़ा झटका लगा है. राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान ने भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36653 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. ऐसे में अमर पासवान ने इसे पूरी तरह से जनता की जीत बताया है. 

वहीं, तेजस्वी यादव का कहना है कि जनता ने डबल इंजन की सरकार को हरा दिया है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और बदहाल कानून व्यवस्था से परेशान जनता ने डबल इंजन की सरकार को नकार दिया है. तेजस्वी ने कहा कि जनता ने एनडीए गठबंधन में शामिल दलों की जनविरोधी नीतियों और अहंकार को परास्त किया है.

बता दें कि यह वही सीट है, जिसे लेकर वीआईपी और भाजपा आमने-सामने आ गई थी. इसके बाद इस सीट का राजनीतिक महत्व काफी बढ़ गया था. भाजपा से पंगा लेकर मुकेश सहनी बोचहा उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने की जिद पर अड़े हुए थे. इसने दोनों पार्टियों के बीच पहले से जारी खाई को और बढ़ाने का काम किया.

इसी कारण उन्हें अपना मंत्री पद गंवाना पड़ा था. इस सीट को वीआईपी की अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था. इससे पहले विधान परिषद चुनाव में भी मुकेश सहनी की पार्टी खाता नहीं खोल पाई थी. अब बोचहां में भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा है और उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा. चुनाव परिणाम आने के बाद से भाजपा खेमे में निराशा है.

वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय और भाजपा सांसद अजय निषाद भी बैकफुट पर आ गए हैं. पहले चरण में पिछड़ेने के बाद राजद ने दूसरे चरण से लगातार बढ़त बनाये रखी. पहले चरण को छोड़ बाकी के सभी चरण में राजद ने बढ़त बनाई. इस चुनाव में अमर पासवान ने 48.52 प्रतिशत वोट प्राप्त किया है.

25 वें चरण की गिनती की समाप्ति के बाद राजद के अमर पासवान को 82562 वोट मिले. वहीं भाजपा की बेबी कुमारी को 45909 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 मत मिले. जानकारों के अनुसार बोचहा उपचुनाव जहां भूमिहार मतदाता प्रभावशली हैं, उसे लेकर राजद की ओर से नारा दिया था कि अब भूमिहार का चूड़ा और यादव का दही मिलेगा और बिहार में सब कुछ सही हो जाएगा.

बोचहा में उनके इस नारे का बड़ा असर देखने को मिला है. राजद को मिली इस जीत में तेजस्वी का भूमिहार- यादव गठजोड़ बड़ा करिश्मा करने में सफल रहा. साथ ही यह अब बिहार में आने वाले समय में बडे़ राजनीतिक बदलाव का कारण भी बन सकता है.

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनातेजस्वी यादवमुकेश सहनीBJPआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर