लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट सहित एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2022 07:48 IST

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ आज छह विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट भी आज आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की रामपुर और खतौली, ओडिशा के पदमपुर, राजस्थान के सरदारशहर, बिहार के कुढ़नी और छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के आएंगे नतीजे।इन सीटों पर उपचुनाव के तहत 5 दिसंबर को वोट डाले गए थे।यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के भी आएंगे नतीजे, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी सीट।

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। इसके साथ ही आज एक लोकसभा और 6 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं, जिन पर सभी की नजर होगी। इन उपचुनाव में उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल मैनपुरी लोकसभा सीट भी शामिल है। मतों की गिनती 8 बजे से होगी।

पांच राज्यों की छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव

पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आज जारी होंगे. ये विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर हैं। इन सीटों के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले गए थे।

मैनपुरी सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अक्टूबर में निधन की वजह से हुआ। रामपुर सदर सीट सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। 

मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से उम्मीदवार हैं जबकि मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव के पूर्व विश्वस्त रघुराज सिंह शाक्य इस सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं।

खतौली में कौन हैं मैदान में

खतौली में बीजेपी ने राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा था। उसकी कोशिश इस सीट को बरकरार रखने की होगी। राजकुमार सैनी दरअसल विक्रम सिंह सैनी की पत्नी हैं, जिन्हें 2013 के दंगों के एक मामले में जिला अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल कैद की सजा के बाद विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। रालोद ने यहां से मदन भैया को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा राजस्थान में सरदारशहर सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (77) के नौ अक्टूबर को निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस ने शर्मा के बेटे अनिल कुमार को मैदान में उतारा है जबकि पूर्व विधायक अशोक कुमार भाजपा से उम्मीदवार हैं। 

बिहार के कुढ़नी सीट पर उपचुनाव

बिहार की कुढ़नी सीट पर जदयू ने मनोज सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया था। यहां जदयू की गठबंधन सहयोगी राजद के विधायक अनिल कुमार सहनी को विधानसभा सदस्यता के प्रति अयोग्य ठहराए जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ है।

ओडिशा में बीजद विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण पदमपुर सीट पर उपचुनाव हुआ है। पार्टी ने बरिहा की बड़ी बेटी बर्षा सिंह बरिहा को उपचुनाव में उतारा है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित भानुप्रतापपुर सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंधावी का पिछले महीने निधन होने के बाद हुआ है।

कांग्रेस ने यहां से दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंधावी को प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा ने ब्रह्मानंद नेताम को मैदान में उतारा था।

टॅग्स :उपचुनावरामपुरमुलायम सिंह यादवभारतीय जनता पार्टीजेडीयूसमाजवादी पार्टीआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप