लाइव न्यूज़ :

Bye Election Rupauli: नहीं चला नीतीश, लालू का जादू, निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह 8204 वोटों से जीते

By धीरज मिश्रा | Updated: July 13, 2024 14:40 IST

Bye Election Rupauli: बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नीतीश-लालू का एक्स फेक्टर उनके उम्मीदवारों के लिए काम नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा के बाद, विधानसभा उपचुनाव भी हारी बीमा भारती निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीता चुनाव दूसरे नंबर पर जेडीयू के उम्मीदवार ने दी टक्कर

Bye Election Rupauli: बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नीतीश-लालू का एक्स फेक्टर उनके उम्मीदवारों के लिए काम नहीं आया है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस सीट पर चुनावी मैदान में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में आए शंकर सिंह ने जेडीयू और आरजेडी के उम्मीदवारों को भारी अंतर से चुनाव में हराया है। भारतीय चुनाव आयोग के डेटा अनुसार, शंकर सिंह को कुल 67782 वोट मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर जेडीयू के कलाधर प्रसाद मंडल रहें। उन्हें कुल 59578 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आरेजडी की उम्मीदवार बीमा भारती रहीं। उन्हें कुल 30114 वोट मिले। 

5 हजार से ज्यादा वोट नोटा को मिले

रुपौली विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में थे। खास बात यह है कि इनमें कई उम्मीदवारों को एक हजार से ज्यादा वोट नहीं मिले। लेकिन, गौर करने वाली बात है कि नोटा को 5 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। भारतीय चुनाव आयोग के डेटा अनुसार, 5675 वोट मिले हैं।

बीमा की हार पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर

रुपौली विधानसभा पर हुए उपचुनाव में आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती की हार पर सोशल मीडिया पर यूजर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि यह हार बीमा भारती की नहीं, बल्कि लालू-तेजस्वी की हार है। दूसरे यूजर ने लिखा कि अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना शायद कोई बीमा भारती से सीखे।

जदयू में रहते हुए बढ़िया विधायकी चल रही थी, परंतु राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने इन्हें राजनीतिक आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। इसी के साथ, इनका राजनीतिक अध्याय खत्म हो चुका है। अब अगर यह मुखिया का चुनाव अपने गांव से जीत लें तो बहुत बड़ी बात होगी। पप्पू यादव फैक्टर कहीं न कहीं शंकर सिंह को मदद करता दिखा है। 

मालूम हो कि बीमा भारती लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हुई। 2024 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा से टिकट दिया। लेकिन, यहां निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के हाथों उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबीमा भारतीजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम