लाइव न्यूज़ :

By Election Result: पाँच राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 5 पर मिली हार, जानिए विस्तृत परिणाम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 17:28 IST

By Election Result: मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है, जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं।बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था।7 सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

By Election Result: पांच राज्यों में विधानसभा की छह सीटों और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। उत्तर प्रदेश में रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा में पदमपुर, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुढ़नी और छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था।

7 सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को 2 सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस ने छ्त्तीसगढ़ और राजस्थान उपचुनाव पर कब्जा कर लिया। बीजू जनता दल को एक सीट और सपा और रालोद गठबंधन को दो सीट पर कब्जा कर लिया। मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट बरकरार रखा है।

उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की जीत

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार 26852 वोटों से जीत गए हैं। विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई थी। शर्मा का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सात बार विधायक रहे।

कांग्रेस ने यहां से दिवंगत विधायक के बेटे अनिल कुमार को उतारा है तो भाजपा की तरफ से पूर्व विधायक अशोक कुमार पींचा मैदान में थे। उत्तर प्रदेश के लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगा है, जहां भाजपा ने जीत दर्ज की है।

भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी को हराया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रह्मानंद नेताम को हराया। उत्तर प्रदेश में खतौली सीट पर राष्ट्रीय लोक दल ने बाजी मार ली। रालोद उम्मीदवार मदन भैया ने जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी को हराया।

रामपुर सदर सीट पर भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी समाजवादी पार्टी के मो. आसिम रजा को 33000 से अधिक मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से कुढ़नी सीट छीन ली।

मनोज सिंह कुशवाहा को 3,645 मतो से पराजित किया

इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 3,645 मतो से पराजित कर दिया। कुढ़नी सीट पर हुए कांटे के मुकाबले में गुप्ता को 76,653 मत प्राप्त हुए जबकि कुशवाहा को 73,008 वोट मिले।

ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर मतगणना में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार बरसा सिंह बरिहा को 120672 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित को 78034 मत मिले। इन सीट के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा,''उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर एवं खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।

भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है, इसके लिए आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं जनता-जनार्दन के प्रति आभार।'' मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव, रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना और खतौली विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया ने जीत हासिल की है।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशबिहारओड़िसाछत्तीसगढ़राजस्थानमैनपुरीअशोक गहलोतकांग्रेसबीजू जनता दल (बीजेडी)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए