लाइव न्यूज़ :

By-election 2023: झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 7 विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को मतदान, जानें मतों की गिनती कब, जानिए शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2023 18:48 IST

By-election 2023: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सात सीटों पर विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव 5 सितंबर को होंगे और वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। नए प्रतिनिधियों का चुनाव करने वाले विधानसभा क्षेत्रों में से एक पुथुपल्ली है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।

By-election 2023: भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीख की घोषणा की। आयोग ने बताया कि राज्य की सात विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।

आगामी उपचुनावों में अपने नए प्रतिनिधियों का चुनाव करने वाले विधानसभा क्षेत्रों में से एक पुथुपल्ली है। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के हाल ही में निधन के बाद से यह सीट खाली है। अनुभवी कांग्रेस नेता चांडी पांच दशकों से पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 1970, 1977, 1980, 1982, 1987, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में विधायक चुने गए थे।

विधायकों की मृत्यु या इस्तीफे के कारण उपचुनावः 7 सीटें

1. डुमरी (झारखंड)

2. पुथुपल्ली (केरल)

3. बॉक्सनगर (त्रिपुरा)

4. धनपुर (त्रिपुरा)

5. धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल)

6. घोसी (उत्तर प्रदेश)

7. बागेश्वर (उत्तराखंड)।

उत्तराखंड में बागेश्वर और पश्चिम बंगाल में धूपगुड़ी अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। ईसीआई के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। विधायकों के निधन के कारण पांच निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव जरूरी है।

डुमरी: जगरनाथ महतो

पुथुपल्ली: ओमन चांडी

बॉक्सनगर: समसुल हक

धुपगुड़ी: बिष्णु पद रे

बागेश्वर: चंदन राम दास।

धनपुर और घोसी में क्रमश: प्रतिमा भौमिक और दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है। उपचुनाव कार्यक्रम के प्रकाशन के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।उत्तराखंड की एकमात्र रिक्त विधानसभा सीट बागेश्वर (सुरक्षित) सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को होगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए मंगलवार को कार्यक्रम घोषित कर दिया गया जिसके अनुसार, 10 अगस्त को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 17 अगस्त तक जारी रहेगी । अठारह अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 21 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मतदान पांच सितंबर को होगा और आठ सितंबर को मतों की गणना होगी । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक चंदन रामदास की मृत्यु के कारण बागेश्वर विधानासभा सीट रिक्त हुई है । राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार में परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे रामदास का इसी साल अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो गया था।

रामदास 2022 में बागेश्वर सीट से लगातार चौथी बार विधायक बने थे। फिलहाल 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के 46, कांग्रेस के 19 और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं । दो अन्य विधायक निर्दलीय है। एक सीट रिक्त हैं। 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डत्रिपुरापश्चिम बंगालकेरलझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप