लाइव न्यूज़ :

बक्सर में किसानों पर पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, विरोध में धरना पर बैठे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे 

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2023 19:08 IST

बिहारः अश्विनी चौबे के साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार किसानों का दमन करना चाहती है।बक्सर में किसानों को न्याय दिलाना है।घर में घुसकर महिला एवं बच्चों के साथ मारपीट करती है।

पटनाः बिहार के बक्सर में किसानों पर हुए पुलिसिया दमन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के नेतृत्व में आज भाजपा सांसदों-विधायकों और कार्यकर्ताओं ने पटना के जेपी गोलबंर पर मौन धरना दिया। इस धरना में अश्विनी चौबे के साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

जेपी गोलंबर पर मौन धरना पर बैठे केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने रामचरितमानस का पाठ कर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर के बयान पर निशाना साधा। मौन धरना पर बैठने से पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बक्सर में किसानों को न्याय दिलाना है। बिहार सरकार किसानों का दमन करना चाहती है।

मुआवजा मांगने पर रात में घर में घुसकर महिला एवं बच्चों के साथ मारपीट करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी से घबरा गए हैं। दरभंगा एम्स के कार्य को उन्होंने बंद करा दिया ताकि प्रधानमंत्री दरभंगा आकर इसका शिलान्यास ना कर सकें। नीतीश कुमार को शर्म आना चाहिए कि बिहार को फिर से जंगलराज में पहुंचा दिए हैं।

विशेष राज्य के दर्जा नीतीश कुमार फिर से मांग रहे हैं, पर केंद्र सरकार ने जो पैसा बिहार को दिया है, उसे वह खर्च नहीं कर पा रहे हैं। बिहार में किसानों के हिस्से के खाद की कालाबाजारी यहां के अधिकारी कर रहे हैं। बिहार में हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। बिहार में हिंसा हो रही है और मैं अहिंसा के माध्यम से इसका विरोध कर रहा हूं।

टॅग्स :बिहारपटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील