लाइव न्यूज़ :

बस मार्शल ने किडनैपर से 4 साल की बच्ची को बचाया, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने की तारीफ

By भाषा | Updated: November 22, 2019 03:29 IST

यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदम के तहत दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में मार्शलों की तैनाती की है।

Open in App

दिल्ली में एक क्लस्टर बस के मार्शल ने चार वर्षीय बच्ची को एक व्यक्ति के हाथों अगवा होने से बचाया। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बृहस्पतिवार को इस मार्शल की तारीफ की। मंत्री ने बताया कि बच्ची, आरोपी अपहरणकर्ता के पास थी और रो रही थी। उसे मार्शल अरुण कुमार ने (24) ने बुधवार को पालम के पास बचाया। बच्ची को बाद में उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया गया। गहलोत ने कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें ‘‘हीरो’’ बताया और कहा कि सभी सार्वजनिक बसों में तैनात मार्शल यात्रियों की सुरक्षा करने के अपने कर्तव्य को बखूबी निभा रहे हैं।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ बस मार्शल अरुण कुमार को खूब शाबासी मिलनी चाहिए। कल उन्होंने रूट नंबर 728 पर अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए बस में चार साल की एक बच्ची को एक व्यक्ति के हाथों अपहरण होने से बचाया। बच्ची को बाद में दिल्ली कैंट के सुब्रत पार्क पुलिस थाना में उसके माता पिता से मिला दिया गया। वह एक हीरो हैं।’’

यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदम के तहत दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में मार्शलों की तैनाती की है। कुमार ने कहा कि उन्हें तब संदेह हुआ जब व्यक्ति के साथ जा रही बच्ची लगातार रो रही थी। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। बस कंडक्टर, ड्राइवर एवं अन्य यात्रियों की मदद से उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस थाने ले गये।

संबंधित बच्ची के बारे में निजामुद्दीन पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज थी। बस गोयला डेयरी से नयी दिल्ली जा रही थी। गहलोत ने कहा कि कुमार जैसे बस मार्शलों को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिये पुरस्कृत किया जायेगा।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब