बड़ा हादसा! इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस नर्मदा नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार

By मुकेश मिश्रा | Published: July 18, 2022 12:03 PM2022-07-18T12:03:37+5:302022-07-18T12:40:06+5:30

मध्य प्रदेश के धार जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। इंदौर से पुणे की ओर से जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस सोमवार सुबह एक पुल से नर्मदा नदी में गिर गई। इसमें कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है।

Bus going to Maharashtra falls in Narmada river in Dhar of Madhya Pradesh, many fears dead | बड़ा हादसा! इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस नर्मदा नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार

मध्य प्रदेश में बस नर्मदा नदी में गिरी (फोटो- ट्विटर)

Highlightsमध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में यात्री बस पुल से नीचे नर्मदा नदी में गिरी।बस को नदी से निकाल लिया गया है, राहत और बचाव कार्य जारी, कम से कम 12 लोगों की मौत।बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की थी और इंदौर से पुणे की ओर जा रही थी।

इंदौर: मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार को एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई और यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

बताया जा रहा है कि इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट में नर्मदा पर बने पुल से गुजरते वक्त अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन (आगरा-मुंबई रोड) का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है।

इंदौर से पुणे जा रही थी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 

घटना सुबह पौने दस बजे के करीब हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है और ये इंदौर से पुणे जा रही थी।

नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

Web Title: Bus going to Maharashtra falls in Narmada river in Dhar of Madhya Pradesh, many fears dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे