लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी के जिस घर में 11 लोगों की हुई थी रहस्यमयी मौत वहां लौटेगी रौनक, किरायेदार बोले भूत-प्रेत पर नहीं करते यकीन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 16:49 IST

यह घर जब 11 लोगों की मौत के बाद चर्चा में आया था उस दौरान इस घर में निकले 11 पाइप भी काफी चर्चा में थे जिन्हें रहस्यमयी पाइप कहा जा रहा था। 

Open in App
ठळक मुद्देएक स्थानीय निवासी रविंदर ने बताया, 'जो होना था हो गया, अब सब ठीक है। वे लोग बहुत अच्छे थे और यहां कोई बुरी आत्मा नहीं है।परिवार के 10 लोग फांसी पर लटके मिले थे और 77 साल की एक बुजुर्ग महिला की लाश दूसरे कमरे के बेड पर मिली थी।

बुराड़ी के एक घर की रहस्यमयी घटना अधिकतर लोगों को याद होगी जिस घर के एक ही परिवार के 11 लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद उस मोहल्ले के लोग भी उस घर के आसपास से गुजरने में डरने लगे थे। कई बार तो शाम 7-8 बजे के बाद कुछ लोग तो उधर से निकलते भी नहीं थे। लोगों ने सोचना ही बंद कर दिया था कि कभी इस घर में अब दोबारा रौनक लौटेगी। लेकिन अब मोहन कश्यप नाम के शख्स ने इस घर को किराए पर ले लिया है... 

घर को किराए पर लेने के बाद मोहन ने सोमवार को वहां पूजा-पाठ करवाकर अपना काम शुरू कर दिया है। घर को किराए पर लेने वाले मोहन ने इसी घर डायग्नॉस्टिक सेंटर खोल रहे हैं। मोहन का कहना है कि वह अंधविश्वासों को नहीं मानते हैं और उन्हें यहां काम करने और रहने में कोई ऐतराज नहीं है।

मोहन का कहना है कि अगर वो अंधविश्वास पर यकीन करते तो यहां आता ना आते। हालांकि मोहन ने हवन-पूजन के बाद ही अपना काम शुरू किया। हवन-पूजन के सवाल जवाब पर उन्होंने कहा कि यह तो रीति-रिवाज है कि किसी काम की शुरुआत से पहले लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है।

वहीं के एक स्थानीय निवासी रविंदर ने बताया, 'जो होना था हो गया, अब सब ठीक है। वे लोग बहुत अच्छे थे और यहां कोई बुरी आत्मा नहीं है। उनकी आत्मा सीधे स्वर्ग गई है।' इस घर के परिवार के 11 सदस्यों ने 1 जुलाई 2018 को खुदकुशी कर ली थी। परिवार के 10 लोग फांसी पर लटके मिले थे और 77 साल की एक बुजुर्ग महिला की लाश दूसरे कमरे के बेड पर मिली थी।

घर के ग्राउंड फ्लोर पर मोहन कश्यप पैथॉलजी लैब चलाएंगे और पहले फ्लोर पर वो परिवार के साथ रहेंगे। घर के 11 सदस्यों की मृत्यु के बाद इस घर की जिम्मेदारी उन्हीं के एक रिश्तेदार के पास है। यह घर जब 11 लोगों की मौत के बाद चर्चा में आया था उस दौरान इस घर में निकले 11 पाइप भी काफी चर्चा में थे जिन्हें रहस्यमयी पाइप कहा जा रहा था। 

इन पाइप के बारे में मोहन ने कहा कि कुछ को बंद करवा दिया गया है, कुछ को खोले रखना जरूरी है। घर में दूसरे रिपेयरिंग काम भी चालू हैं। दरअसल, घर की दीवार पर प्लास्टिक के बड़े 11 पाइप लगे हैं। ये पाइप अपर ग्राउंड फ्लोर की दीवार से बगल वाले खाली प्लॉट की तरफ निकले हैं। अगर दूरी पर होते, तो शायद लोगों को इनमें कुछ रहस्य न लगता। मगर पाइप एक-एक फुट की दूरी पर हैं। इनमें चार पाइप बिल्कुल सीधे हैं और 7 पाइप हल्के मुड़े हुए।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील