लाइव न्यूज़ :

बुलडोजर दौड़ा बनारस की सड़कों पर, ढोल-नगाड़े के साथ फूटे पटाखे, देखिए कैसे मना बीजेपी के जीत का जश्न

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 11, 2022 14:15 IST

सैकड़ों की संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बनारस की तमाम सड़कों पर बुलडोजर को दौड़ाया और अपनी खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़े बजाते हुए कार्यकर्ता सभी को मिटाई बांटकर भाजपा के जीत की बधाई देते हुए 'हर-हर योगी, हर-हर मोदी' के नारे लगा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देबनारस की सड़कों पर भाजपा की जीत के बाद लगा 'हर-हर योगी, हर-हर मोदी' का नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी 8 सीटों पर भाजपा ने झंड़ा गाड़ दिया हैवाराणसी शहर दक्षिणी का मुकाबला सबसे दिलचस्प रहा, जहां अंतिम राउंड तक फंसा रहा जीत-हार का पेंच

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। पूरे यूपी में इस समय भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह अपने-अपने अंदाज में जीत का जश्न मना रहे हैं। कोई केसरिया होली खेल रहा तो कोई पटाखे फोड़ रहा और साथ में बज रहे हैं ढोल और नगाड़े।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद शहर के मुख्य चौराहे गोदौलिया बुलडोजर दौड़ाकर जश्न मनाया।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बनारस की तमाम सड़कों पर बुलडोजर को दौड़ाया और अपनी खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़े बजाते हुए कार्यकर्ता सभी को मिटाई बांटकर भाजपा के जीत की बधाई देते हुए 'हर-हर योगी, हर-हर मोदी' के नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर हिन्दू वाहिनी वाराणसी के महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता और काशी के लोगों ने योगी जी को इतना प्यार दिया है उसे जाहिर करने के लिए आज हम लोगों ने बुलडोजर निकाल कर जुलूस निकाला है और जीत का जश्न मनाया है।

मालूम हो कि 10 मार्च को घोषित हुए परिणाम में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सभी 8 सीटों पर झंड़ा गाड़ दिया है। सभी 8 सीटों में सबसे दिलचस्प मुकाबला शहर दक्षिणी का रहा, जहां अंतिम राउंड की गिनती के बाद जीत-हार का फैसला तय हो पाया।

शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ तिवारी ने बहुत ही कांटे के मुकाबले में लगभग 10 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित को मात दी।

उसके अलावा बीजेपी के जीतने वाले अन्य प्रत्याशियों में शिवपुर से अनिल राजभर, रोहनिया सुनील पटेल, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा से अवधेश सिंह, अजगरा से त्रिभुवन राम, शहर उत्तरी से रविन्द्र जायसवाल और सेवापुरी से निल रतन सिंह नीलू शामिल रहे।

चुनाव आयोग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 403 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग में भाजपा को 41.3 फीसदी मत मिले, वहीं समाजवादी पार्टी को 32.1 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी को 12.9 फीसदी वोट प्राप्त हुए।

वहीं अगर हम सीटों की बात करें तो 403 सीटों में भाजपा गठबंघन को 273 सीटों पर जीत दर्ज की वहीं सपा गठबंधन को 125 सीटें मिलीं। बसपा सिर्फ एक सीट पर काबिज हो सकी वहीं कांग्रेस को भी 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा। 2 सीटें अन्य के खाते में गईं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022वाराणसीBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो