लाइव न्यूज़ :

वीडियो: राजस्थान पेपर लीक मामले में कोचिंक सेंटर पर चला बुलडोजर, 9 महीने पहले सीएम गहलोत ने ऐसे घर गिराने पर बीजेपी की थी आलोचना, भाजपा ने फैसले का किया स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2023 15:51 IST

आपको बता दें कि राजस्थान पेपर लीक मामले में 37 अभ्यर्थियों समेत कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं इस मामले में ‘‘अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट’’ के मालिक अभी भी फरार है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान पेपर लीक मामले में प्रशासन द्वारा कोचिंक सेंटर पर बुलडोजर चलाया गया है। प्रशासन के इस फैसले का भाजपा ने स्वागत भी किया है। आपको बता दें कि इससे पहले सीएम गहलोत ने इस तरीके से बुलडोजर चलाने पर भाजपा की आलोचना भी की थी।

जयपुर:जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की प्रवर्तन शाखा ने उस पांच मंजिला इमारत को सोमवार को ढहा दिया जिसमें हालिया पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेश ढाका का कोचिंग सेंटर था। आपको बता दें कि ढाका का नाम हाल में ग्रेड-2 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आया था। 

कोचिंग मालिक से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर हुई है कार्रवाई

प्राधिकरण की प्रवर्तन शाखा ने ‘‘अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट’’ की इमारत को उपनियमों के खिलाफ पाया और दो बार नोटिस दिया था, लेकिन कोचिंग मालिक से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद सोमवार सुबह इमारत को गिरा दिया गया है। यह भवन गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बायपास मुख्य रोड पर मौजूद है। 

भवन के दो आवासीय भूखंडों और सड़क पर बनने के कारण गिराया गया इमारत-अधिकारी

मामले में बोलते हुए जेडीए की प्रवर्तन शाखा के प्रमुख रघुवीर सैनी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘संस्थान का भवन दो आवासीय भूखंडों पर बना था। सड़क पर भी अतिक्रमण किया गया था, इसलिए भवन मालिक अनिल अग्रवाल और कोचिंग सेंटर संचालक सुरेश ढाका, भूपेन्द्र सारण, धर्मेंद्र चौधरी और छाजू लाल जाट को नोटिस दिया गया था। इनसे अवैध निर्माण व अतिक्रमणों को हटाने तथा अपना जवाब आठ जनवरी तक देने को कहा गया था। इनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद इमारत को आज ध्वस्त कर दिया गया।’’ 

पेपर लीक मामले में 37 अभ्यर्थियों समेत कुल 55 लोग हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले राजस्थान पुलिस ने दिसंबर में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक 37 अभ्यर्थियों समेत कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश विश्नोई, एमबीबीएस छात्र भजनलाल और रायता राम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि कोचिंग सेंटर संचालक सुरेश ढाका का नाम भी सामने आया जो अभी गिरफ्त में नहीं आया है। 

भाजपा ने किया फैसले का स्वागत

द इंडियन एक्सप्रेस की अगर माने तो जेडीए के मुख्य नियंत्रक (प्रवर्तन) एडीशनल एसपी रघुवीर सैनी ने कहा है कि पेपर लीक मामले में कोचिंग मालिकों के शामिल होने के आरोप में इन पर तुरन्त कार्रवाई की गई है। 

ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि चाहे सीएम गहलोत हो या और कोई, वे ऐसे मामलों में आरोपियों पर बुलडोजर चलने के पक्ष में है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि वे इन आरोपियों की संपत्तियों को अटैच कर अब तक के खर्चों को वसूलना भी चाहिए। 

मध्य प्रदेश में बुलडोजर चलाने के लिए भाजपा की आलोचना कर चुके है सीएम गहलोत

आपको बता दें कि इससे नौ महीने पहले सीएम गहलोत ने भाजपा का जमकर विरोध किया था जब मध्य प्रदेश के खरगोन में राज्य सरकार द्वारा आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया था। इस पर उस समय उन्होंने कहा था कि बिना जांच और दोषी साबित हुए लोगों के घर पर बुलडोजर चलाने का हक किसी को नहीं है, यहां तक की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी इसका अधिकार नहीं है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरBJPअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो