लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसा को विश्व हिंदू परिषद् ने बताया “दुर्भाग्यपूर्ण”, अवैध गोकशी रोकने में नाकाम रही पुलिस

By भाषा | Updated: December 6, 2018 00:43 IST

बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं समेत करीब 400 लोगों की भीड़ की सोमवार को पुलिस के साथ झड़प हुई थी। यह हिंसा गाय के कंकाल होने की जानकारी मिलने से दक्षिणपंथी समूहों के कार्यकर्ताओं के आक्रोशित होने के बाद भड़की। इस हिंसा में एक पुलिस निरीक्षक और एक युवक की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा, “किसी भी लोकतंत्र में हत्या की कोई जगह नहीं हो सकतीइस हिंसा में स्याना के थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और 20 वर्षीय युवक सुमित कुमार की मौत हो गई थी।

बुलंदशहर हिंसा के दो दिन बीत जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद् ने बुधवार को इसे “दुर्भाग्यपूर्ण” करार देने के साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस इलाके में अवैध गोकशी रोकने में नाकाम रही थी। बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं समेत करीब 400 लोगों की भीड़ की सोमवार को पुलिस के साथ झड़प हुई थी। यह हिंसा पास के जंगल में गाय के कंकाल होने की जानकारी मिलने से दक्षिणपंथी समूहों के कार्यकर्ताओं के आक्रोशित होने के बाद भड़की। इस हिंसा में एक पुलिस निरीक्षक और एक युवक की मौत हो गई थी।गुस्साई भीड़ ने इस दौरान पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस के कई वाहनों में आग लगा दी थी और उन पर गोलियां भी चलाईं थीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस हिंसा में स्याना के थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह और 20 वर्षीय युवक सुमित कुमार की मौत हो गई थी।घटना के दो दिन बाद बयान जारी करते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा, “किसी भी लोकतंत्र में हत्या की कोई जगह नहीं हो सकती, लेकिन जिस तरह से मीडिया के एक धड़े ने बिना तथ्य जांचे इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए एक खास विचारधारा को दोषी ठहराने की कोशिश है, वह बहुत अनुचित है।” उन्होंने कहा कि विहिप इस साजिश की कड़ी भर्त्सना करती है जो स्वार्थ साधने के उद्देश्यों से प्रेरित लगती है। विहिप नेता ने कहा, “गोकशी के चलते समुदाय में गुस्सा था। गांववासी धरने पर बैठ गए और गोकशी के अपराधियों की गिरफ्तारी तक वहां से नहीं उठने की कसम खाई।” जैन ने दावा किया कि वे स्थानीय गांव वाले थे और उनका किसी संगठन से कोई संबंध नहीं था

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत