लाइव न्यूज़ :

पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों को जहर देने के आरोप में बिल्डर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली में रहने वाले एक बिल्डर को पत्नी तथा उसके परिवार के सदस्यों को खाने में ''थैलियम'' नामक जहर मिलाकर देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी वरुण अरोड़ा ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन द्वारा इस जहर के इस्तेमाल से संबंधित लेखों से प्रेरित होकर अपनी सास और साली को जान से मारने के लिये जहर का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कहा कि पत्नी को भी जहर दिया गया, जो फिलहाल एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

पुलिस ने कहा कि अरोड़ा ने अपनी स्वीकृति के बगैर पत्नी द्वारा गर्भपात कराए जाने और इसमें मदद के लिये ससुराल वालों से बदला लेने के वास्ते उनके खाने में जहर मिला दिया।

पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि यहां इंद्रपुरी में रहने वाली अनीता देवी शर्मा नामक महिला को सर गंगा राम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों को संदेह था कि इनकी मौत 'थैलियम' नामक जहर के चलते हुई, जो उनके खून और पेशाब में मिला है।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि शर्मा की बेटी दिव्या भी सर गंगा राम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसे भी जहर दिया गया है। वह वेंटिलेटर पर है।

पुलिस ने कहा कि कुछ समय बाद पता चला कि शर्मा की छोटी बहन प्रियंका की भी 15 फरवरी को बी एल कपूर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे भी वही जहर दिये जाने के बात सामने आई।

शर्मा के पति देवेन्द्र मोहन के शरीर में भी थैलियम जहर के लक्षण मिले जबकि उनके घर में काम करने वाली महिला भी इन्हीं लक्षणों से ग्रस्त पाई गई। उनका भी आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जांच में पता चला कि मृतक महिला का दामाद अरोड़ा जनवरी में उनके घर पकी हुई मछली लेकर आया था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्जिवा गोयल ने कहा, ''मामला दर्ज किये जाने के बाद अरोड़ा से पूछताछ की गई तो उसने थैलियम खरीदने और अपनी सास अनीता, पत्नी दिव्या, ससुर देवेन्द्र मोहन और साली प्रियंका से बदला लेने के लिये उन्हें जहर खिलाने की बात स्वीकार की। अरोड़ा ने कहा कि उसके ससुराल वाले उसका अपमान करते थे।''

डीसीपी ने कहा कि ग्रेटर कैलाश में उसके घर से थैलियम जहर मिला है।

पुलिस ने कहा कि अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पिता की जब मौत हुई थी तो उसकी पत्नी गर्भवती हो गई थी, जिसके चलते उसे लगा कि उसके पिता बच्चे के रूप में वापस उसके परिवार में लौट आएंगे।

पुलिस ने कहा कि हालांकि उसकी पत्नी ने कुछ जांचें कराईं तो डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्चे के जन्म के दौरान कुछ दिक्कतें हो सकती है और उसकी जान को खतरा हो सकता है। उसने अरोड़ा से बात की और कहा कि वह गर्भपात कराना चाहती है, लेकिन अरोड़ा ने इनकार कर दिया।

पुलिस ने कहा कि अरोड़ा की पत्नी ने इस मामले पर अपने माता-पिता से बात की और उनकी मदद से गर्भपात करा लिया। अरोड़ा को जब इसके बारे में पता चला तो उसने उनसे बदला लेने की योजना बनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां और 20वां ओवर कहानी, आर्चर और देशपांडे की किया कमाल और 8 रन देकर 6 रन दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील