लाइव न्यूज़ :

डकैती-फिरौती के लिए कुख्यात रहे चंबल के बीहड़ में अब होने लगी भैंसे चोरी, लोग परेशान

By भाषा | Updated: December 30, 2019 17:37 IST

मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में चोरी की भैंस को वापस करने के बदले जो फिरौती वसूली जाती है, उसे स्थानीय भाषा में ‘पनिहाई’ कहा जाता है।

Open in App

कभी दस्यु समस्या के लिए कुख्यात रहे चंबल के बीहड़ अब भैंस चोरी के लिए कुख्यात हो रहे हैं। पहले जहां डकैत फिरौती के लिए लोगों का अपहरण करते थे, वहीं अब फिरौती के लिए पशु चोर भैंस चुराने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में चोरी की भैंस को वापस करने के बदले जो फिरौती वसूली जाती है, उसे स्थानीय भाषा में ‘पनिहाई’ कहा जाता है। चंबल के मुरैना जिले में पुलिस ने इस साल भैंस चोरी के 23 मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ भैंस चोरों के पास लाइसेंसी बंदूक तक हैं। उनका कहना है कि कई भैंस चोरों का तो राजनीतिक गलियारों में भी दबदबा है। मुरैना जिले में इस साल भैंस चोरी के 23 मामले दर्ज हुए हैं जो पिछले साल इस अवधि में दर्ज मामलों से छह अधिक हैं।

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के लोकसभा क्षेत्र मुरैना जिले में 2017 में भैंस चोरी के 14 मामले दर्ज हुए थे। मुरैना के जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने कहा, ‘‘मैंने पुलिस को भैंस चोरी के मामलों को तुरंत दर्ज करने और शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बिचौलियों को फिरौती लेकर मामलों का निपटारा करने का मौका न मिल सके।’’

इस साल जिले में भैंस चोरी की 23 घटनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भैंस चोर को बख्शा नहीं जाएगा। चोरी की भैंस को वापस करने के लिए चोरों द्वारा मांगी जाने वाली फिरौती को स्थानीय बोली में ‘पनिहाई’ कहा जाता है।

सूत्रों का कहना है कि चोर बेहद मंहगी और लोकप्रिय नस्ल मुर्रा भैंस को वापस करने के बदले में उसकी कीमत का 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा ‘पनिहाई’ के तौर पर मांगते हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील