लाइव न्यूज़ :

Budget 2024-25: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, बजट साबित करता है कि यह 'जुमला' सरकार है

By धीरज मिश्रा | Updated: February 1, 2024 18:50 IST

Budget 2024-25: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के अंतरिम बजट को पेश किया। इस बजट में कोई नई घोषनाएं नहीं की गई। इस बजट को जहां पक्ष के लोगों ने सराहा है तो वहीं विपक्ष ने बजट को अस्वीकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि यह बजट साबित करता है कि यह जुमला सरकार हैमोदी ने 2014 में कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे10 साल में एक करोड़ लोगों को भी नौकरी नहीं मिली

Budget 2024-25: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार के अंतरिम बजट को पेश किया। इस बजट में कोई नई घोषनाएं नहीं की गई। इस बजट को जहां पक्ष के लोगों ने सराहा है तो वहीं विपक्ष ने बजट को अस्वीकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने भी मोदी सरकार के इस बजट को जुमला बताया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि यह बजट साबित करता है कि यह 'जुमला' सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे। लेकिन 10 साल में एक करोड़ लोगों को भी नौकरी नहीं मिली। 

नया जुमला 55 लाख रोजगार देंगे

मंत्री आतिशी ने कहा कि पुराने वायदे तो पूरे किए नहीं। आज उन्होंने एक नया 'जुमला' दिया है कि वे 55 लाख नौकरियां देंगे। महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। दिल्ली के साथ केंद्र सरकार हमेशा सौतेला व्यवहार करती है। जितना टैक्स दिल्ली की जनता देती है उसे देखते हुए केंद्र को दिल्ली को 15,000 करोड़ देना चाहिए था। केंद्र ने सभी लॉकल बॉडीज को पैसा दिया है लेकिन एमसीडी को एक रुपया नहीं दिया गया। 

गौर करने वाली बात यह है कि निर्मला सीतारमण ने 60 मिनट का अपना बेहद ही छोटा भाषण दिया। उन्होंने इस बात का विश्वास दिखाया कि उनकी सरकार दोबारा लौट रही है और जुलाई माह में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

निर्मला जब बजट भाषण देने के लिए पहुंची तो उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दही चीनी खिलाई। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। वहीं, सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स भी वायरल हुए। अब देखना होगा कि जुलाई माह में अगर मोदी सरकार तीसरी बार रिपीट होती है तो जनता के हक में पूर्ण बजट कितना कारगर साबित होगा। 

टॅग्स :बजट 2024निर्मला सीतारमणआतिशी मार्लेनाAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप