लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: आज संसद में भाजपा के सभी सांसदों को जानकारी देंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 3, 2023 08:59 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद में केंद्रीय बजट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सांसदों को जानकारी देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को होने वाली बैठक में भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया।यह सीतारमण द्वारा पेश किया गया पांचवां बजट था।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद में केंद्रीय बजट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सांसदों को जानकारी देंगी। शुक्रवार को होने वाली बैठक में भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया, जो अगले साल आम चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था। यह सीतारमण द्वारा पेश किया गया पांचवां बजट था। 

संसद का बजट सत्र मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद 2022-23 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। 2023-24 के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद पिछले साल 10 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

बता दें कि इस बार बजट में सिगरेट पर शुल्क 16 प्रतिशत बढ़ाया गया है। इसके अलावा मोबाइल, टेलीविजन, चिमनी विनिर्माण के लिए भी सीमा शुल्क में राहत दी गई है। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन विनिर्माण के लिए कुछ सामान के आयात पर सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की। सीतारमण ने कहा कि भारत का मोबाइल फोन उत्पादन 2014-15 के 5.8 करोड़ इकाई से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 31 करोड़ इकाई हो गया। 

सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत किया जाएगा। किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार तांबा कबाड़ पर 2.5 प्रतिशत सीमा शुल्क जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए झींगा फ्रीड पर सीमा शुल्क कम करेगी। 

सोने और चांदी के उत्पादों पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी। कुछ कलपु्र्जों पर सीमा शुल्क में कटौती से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि लिथियम आयन बैटरी पर शुल्क में छूट को एक और साल के लिए जारी रखा जाएगा। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :निर्मला सीतारमणसंसदBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए