लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया, इसमें गरीब लोगों और युवाओं के लिए कुछ नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: February 1, 2023 17:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा 3-4 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने कहा बजट में गरीब लोगों के लिए और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं हैट्वीट कर कहा, मोदी सरकार का बजट जनता का, भाजपा पर लगातार गिरते विश्वास का सबूत हैवहीं नड्डा ने बजट को देश की विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला ब्लू प्रिंट बताया

नई दिल्ली: सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी एक तरफ केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग को प्राथमिकता देने वाली बताकर मोदी सरकार की पीठ थपथपा रही है तो दूसरी ओर, कांग्रेस इसे चुनाव आधारित बजट बता रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा 3-4 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब लोगों के लिए और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए नौकरियों के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। सरकारी रिक्तियों को भरने के लिए भी कुछ नहीं किया गया है।  इसस पहले खड़गे ने ट्वीट करते हुए लिखा, मोदी सरकार का बजट जनता का, भाजपा पर लगातार गिरते विश्वास का सबूत है! ये केवल चुनाव को ध्यान रखकर बनाया बजट है, देश को ध्यान में रखकर नहीं! इस बजट में भयंकर बेरोज़गारी का हल ढूंढ़ने की कोई भी कोशिश नहीं की है! 

वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बजट को लेकर कहा कि यह आम बजट महज 2023-24 के डेवेलपमेंट का एजेंडा नहीं है, बल्कि देश की विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला ब्लू प्रिंट है। 

वहीं पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि 'अमृतकाल' का यह पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। यह बजट वंचितों को वरीयता देता है। यह बजट आज की आकांक्षी सोसायटी, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, सभी के सपनों को पूरा करेगा।

टॅग्स :आम बजट 2023मल्लिकार्जुन खड़गेजेपी नड्डाBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो