लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: ममता बनर्जी ने ‘पेगासस स्पिन बजट’ करार दिया, सीताराम येचुरी ने पूछा- 10 फीसदी अमीरों पर अधिक कर क्यों नहीं?

By विशाल कुमार | Updated: February 1, 2022 13:58 IST

माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश में बेरोजगारी, गरीबी और भूखमरी बढ़ रही है तब महामारी के दौरान बेतहाशा मुनाफा कमाने वालों पर अधिक कर क्यों नहीं लगाया गया?

Open in App
ठळक मुद्देडेरेक ओब्रायन ने कहा, बजट से साबित हुआ मोदी किसानों, गरीबों और मध्य वर्ग की परवाह नहीं करते।सीताराम येचुरी ने पूछा कि यह बजट किससे के लिए है?

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2022-23 के आम बजट को ‘पेगासस स्पिन बजट’ करार देते हुए मंगलवार को कहा कि इसमें देश के आम लोगों के लिए कुछ नहीं है।

ममता ने ट्वीट किया, ‘‘बेरोजगारी और महंगाई से पिस रहे आम लोगों के लिए बजट में कुछ नहीं है । बड़ी-बड़ी बाते हैं और हकीकत में कुछ नहीं है। ‘पेगासस स्पिन बजट’ है।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने दावा किया कि बजट से साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, गरीबों और मध्य वर्ग की परवाह नहीं करते। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हीरे सरकार के सबसे अच्छे मित्र हैं। किसानों, मध्य वर्ग, दिहाड़ी मजदूरों, बेरोजगारों की प्रधानमंत्री परवाह नहीं करते।

वहीं, माकपा नेता सीताराम येचुरी ने वित्त वर्ष 2022-23 के आम बजट को अमीरों का बजट बताते हुए पूछा कि यह बजट किससे के लिए है? उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बजट किसके लिए? सबसे अमीर 10 फीसदी लोगों के पास देश की 75 फीसदी संपत्ति है। देश के 60 फीसदी निचले तबके के लोगों के पास पांच फीसदी संपत्ति है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे समय में जब देश में बेरोजगारी, गरीबी और भूखमरी बढ़ रही है तब महामारी के दौरान बेतहाशा मुनाफा कमाने वालों पर अधिक कर क्यों नहीं लगाया गया?

वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने लोकसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया।

टॅग्स :बजट 2022नेता विपक्षममता बनर्जीटीएमसीDerek O'Brienसीताराम येचुरीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?