लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: खेती में मदद करेगा किसान ड्रोन, 2022-23 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2022 13:23 IST

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि रेलवे छोटे किसानों, एमएसाएमई के लिए नये उत्पाद विकसित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे2022-23 में ‘पीएम गति शक्ति’ को अंतिम रूप दिया जाएगा।400 नयी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएंगी।अगले तीन वर्ष में 100 ‘पीएम गति टर्मिनल’ स्थापित किए जाएंगे।

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि खेती में किसान ड्रोन मदद करेगा। सीतारमण ने बाजरा उत्पादन और ब्रांडिंग, भूमि मूल्यांकन के लिए किसान ड्रोन, गंगा के किनारे रासायनिक मुक्त खेती, कृषि-स्टार्टअप को नाबार्ड ऋण के लिए सरकार के समर्थन की भी घोषणा की।

निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर (एमएसपी) गेहूं और धान की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपये भुगतान करेगी। वित्त मंत्री ने वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए 2022-23 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की।

केंद्रीय बजट 'अमृतकाल' (2022-2047) के लिए एक खाका प्रदान करेगा, क्योंकि भारत स्वतंत्रता के 100 वें वर्ष की ओर बढ़ रहा है। किसानों के लिए एफएम की घोषणाएं 2021-22 में रबी और खरीफ फसलों की खरीद में 163 लाख किसानों से 1208 लाख मीट्रिक टन गेहूं और धान शामिल होगा।

गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की भूमि पर रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। लोकसभा में सीतारमण ने 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रयासों के कारण रोजगार एवं उद्यम अवसरों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो का 2022-23 में 25,000 किमी विस्तार किया जाएगा और सड़क परिवहन मास्टर प्लान के लिए 2022-23 में ‘‘पीएम गति शक्ति’’ को अंतिम रूप दिया जाएगा।

टॅग्स :बजट 2022Nirmal Sitharamanभारत सरकारFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारकेसर की फसल पर साही की मार

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी