लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: तराशे हीरे-मोती पर 5% कस्टम ड्यूटी हुई कम, क्रिप्टोकरेंसी के आय पर 30 फीसदी टैक्स

By अनिल शर्मा | Updated: February 1, 2022 12:55 IST

बजट 2022 पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कटे और पॉलिश हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5% किए जाएगा। इसके साथ ही कैपिटल गेन्स पर 15 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबजट 2022 पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कैपिटल गेन्स पर 15 फीसदी टैक्स लगाया जाएगातराशे हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5% किए जाएगाः वित्तमंत्री

Budget 2022: संसद में बजट 2022 पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्चुअल डिजिटल एसेट के ट्रांसफर से होने वाली किसी भी आय पर 30% की दर से टैक्स लगाया जाएगा। वित्तमंत्री ने कहा कि कटे और पॉलिश हीरे व रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5% किए जाएगा। इसके साथ ही कैपिटल गेन्स पर 15 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा, आरबीआई की ओर से 2022-23 से ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके ‘डिजिटल रुपया’ पेश करने का प्रस्ताव है। वित्तमंत्री ने कहा कि कॉपोरेटिव सरचार्ज 12% से घटाकर 7% किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2022-23 में डिजिटल यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वित्तमंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सर्विस का रोलआउट होगा। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि रेलवे छोटे किसानों, एमएसाएमई के लिए नये उत्पाद विकसित करेगा।

लोकसभा में सीतारमण ने 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रयासों के कारण रोजगार एवं उद्यम अवसरों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो का 2022-23 में 25,000 किमी विस्तार किया जाएगा और सड़क परिवहन मास्टर प्लान के लिए 2022-23 में ‘‘पीएम गति शक्ति’’ को अंतिम रूप दिया जाएगा।

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले वित्त वर्ष में

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि निजी कंपनियों द्वारा 5जी मोबाइल सेवाओं की शुरुआत के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले वित्त वर्ष 2022-23 में की जाएगी। सीतारमण ने वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि कंपनियों के लिए स्वैच्छिक निकासी की समयावधि को दो साल से घटाकर छह महीने किया जाएगा। उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि आपूर्तिकर्ताओं की अप्रत्यक्ष लागत कम करने के लिए गारंटी बांड देने की व्यवस्था को भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी रेल सुरक्षा एवं क्षमता प्रौद्योगिकी ‘कवच’ के तहत करीब 2,000 किलोमीटर लंबे रेल नेटवर्क को लाया जाएगा। इसके अलावा अगले तीन वर्षों में ‘वंदे-भारत’ श्रेणी की 400 नई ट्रेनों का भी विनिर्माण किया जाएगा।

टॅग्स :बजट 2022Nirmal Sitharamanक्रिप्टो करंसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

भारतUnion Budget 2026: एजुकेशन सेक्टर को केंद्रीय बजट से इस बार ये उम्मीदें, छात्रों के लिए हो सकते हैं बड़े ऐलान

कारोबारBudget 2026 Expectations: केंद्रीय बजट से ये उम्मीदें, टैक्सपेयर्स, मिडिल क्लास को क्या-क्या मिल सकता है? जानें

कारोबार1 नवंबर से आसान हो जाएगा GST रजिस्ट्रेशन, सरकार लागू करेगी ये नई स्कीम

कारोबारभारतीय कानून के तहत संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता, मद्रास उच्च न्यायालय का अहम फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट