लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: किसान नेता ने कहा- 60 फीसदी कामकाजी आबादी के लिए भाषण में केवल 2.5 मिनट का समय दिया

By विशाल कुमार | Updated: February 1, 2022 15:53 IST

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि करीब एक साल तक चले विरोध प्रदर्शन को खत्म करने और सरकार द्वारा किए गए वादों के बाद यह पहला बजट था, लेकिन वित्त मंत्री ने पूरे भाषण में से हम पर मुश्किल से ढाई मिनट का समय बिताया।

Open in App
ठळक मुद्देभाकियू नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि देशभर के किसान बड़ी उम्मीद के साथ बजट भाषण सुन रहे थे।सिंह ने सरकार को ऐसी घोषणाएं करने के लिए भी आड़े हाथों लिया जो किसानों के पक्ष में लगती हैं।

नई दिल्ली: किसान नेताओं का कहना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2022-23 का बजट किसानों के लिए निराशाजनक है और हमारे लिए केवल ढाई मिनट दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि देशभर के किसान बड़ी उम्मीद के साथ बजट भाषण सुन रहे थे क्योंकि करीब एक साल तक चले विरोध प्रदर्शन को खत्म करने और सरकार द्वारा किए गए वादों के बाद यह पहला बजट था, लेकिन वित्त मंत्री ने पूरे भाषण में से हम पर मुश्किल से ढाई मिनट का समय बिताया।

हालिया खत्म हुए किसान आंदोलन के चेहरों में से एक और सरकार के साथ बातचीत करने वाली टीम की हिस्सा रहने वाले सिंह ने सरकार को ऐसी घोषणाएं करने के लिए भी आड़े हाथों लिया जो किसानों के पक्ष में लगती हैं।

किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर सिंह ने कहा कि साल 2016 में जब सरकार ने यह वादा किया था तब किसानों की आय 8059 रुपये थी। उन्होंन कहा कि साल 2022 के लिए 21,146 रुपये की आय करने का लक्ष्य रखा गया था। साल 2019 की एक रिपोर्ट 10 हजार रुपये की आय दिखाती है। जो कि केवल दो हजार रुपये की वृद्धि है। वहीं, हालिया आंकड़ा किसानों की आय केवल 12,200 रुपये दिखाता है। इससे निराशाजनक क्या हो सकता है?

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार किसानों की आय के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ घोषणाएं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार ने गन्ने की खरीद पर केवल 25 रुपये की बढ़ोतरी की है।

बजट में उर्वरक सहित कई सब्सिडी में भारी कटौती दिखाई गई है, जो पिछले साल के 1.40 लाख करोड़ रुपये से घटकर आने वाले वित्तीय वर्ष में 1.05 लाख करोड़ रुपये हो गई। खाद्यान्न और पेट्रोल पर सब्सिडी भी घटा दी गई है।

टॅग्स :बजट 2022FarmersबजटBudgetNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?