लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- बजट में होगी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कार्ययोजना

By भाषा | Updated: January 23, 2020 14:31 IST

सूचना और प्रसारण मंत्री जावडे़कर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कहा, केंद्रीय बजट में आपको सरकार की कार्य योजना दिखेगी। हमारी बुनियादी काफी मजबूत है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- बजट में होगी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कार्ययोजना

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दल अर्थव्यवस्था में नरमी को लेकर सरकार की नीतियों को दोष दे रहे हैं और उसकी आलोचना कर रहे हैं। किसी को भी भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर निराशावादी विचार नहीं रखना चाहिए-जावडे़कर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 'कार्य योजना' पेश करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) द्वारा भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाये जाने के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पुनरूद्धार के रास्ते पर है और किसी को भी इसको लेकर निराशावादी विचार नहीं रखना चाहिए।

सूचना और प्रसारण मंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केंद्रीय बजट में आपको सरकार की कार्य योजना दिखेगी। हमारी बुनियादी काफी मजबूत है। इसीलिए किसी को भी भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर निराशावादी विचार नहीं रखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पुरूत्थान के रास्ते पर है। विश्व अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल है और उसका असर दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। उल्लेखनीय है कि मुद्राकोष ने मुख्य रूप से गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र में दबाव और गांवों में आय में कमजोर वृद्धि का हवाला देते हुए सोमवार को 2019-20 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 4.8 प्रतिशत कर दिया। विपक्षी दल अर्थव्यवस्था में नरमी को लेकर सरकार की नीतियों को दोष दे रहे हैं और उसकी आलोचना कर रहे हैं। 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरबजट २०२०-२१बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?