लाइव न्यूज़ :

आर्थिक समीक्षा में विकिपीडिया से भी लिए गए आंकड़े, कई और निजी संस्थानों के डेटा का हुआ इस्तेमाल

By भाषा | Updated: February 1, 2020 08:59 IST

Economic Survey 2019-20: विकिपीडिया को सूचना का विश्वसनीय स्रोत नहीं माना जाता है हालांकि पेश किये गए आर्थिक समीक्षा 2019-20 में इसका भी इस्तेमाल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइकोनॉमिक सर्वे 2019-20 के कुछ आंकड़े विकिपीडिया से भी लिए गएहेरिटेज डॉट ओआरजी, फ्रेजर इंस्टीट्यूट डॉट ओआरजी और एंबिट कैपिटल से भी लिए गए डाटा

संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2019-20 में कुछ आंकड़े विकिपीडिया से भी लिए गए हैं। दिलचस्प ये है कि विकिपीडिया को सूचना का विश्वसनीय स्रोत नहीं माना जाता है। आर्थिक समीक्षा में विकिपीडिया के अलावा ब्लूमबर्ग, इक्रा, सीएमआईई, भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलुरू, फोर्ब्स और बीएसई जैसे निजी संस्थानों के भी आंकड़े लिए गए हैं। 

विकिपीडिया एक मुफ्त ऑनलाइन सूचना कोश (एन्साइक्लोपीडिया) है। दुनियाभर के लोग स्वयंसेवा करते हुए इसमें सूचना डालते और उसका संपादन करते हैं। इस साइट का परिचालन विकिमीडिया फाउंडेशन करता है। मंच पर किसी के भी सूचना संपादित करने की वजह से इसे विश्वनीय स्रोत नहीं माना जाता है। 

इसके अलावा समीक्षा में हेरिटेज डॉट ओआरजी, फ्रेजर इंस्टीट्यूट डॉट ओआरजी और एंबिट कैपिटल से भी आंकड़े लिए गए हैं। समीक्षा में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, विश्वबैंक, भारतीय रिजर्व बैंक, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, भारतीय दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड, सिबिल, राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, संयुक्तराष्ट्र और सिडबी से भी आंकड़े जुटाए गए हैं। 

आर्थिक समीक्षा में भगवद गीता, ऋगवेद, कौटिल्य के अर्थशास्त्र, तमिल संत तिरुवल्लुवुर की शिक्षाओं ‘द तिरुकुरल’ और एडम स्मिथ की पुस्तक ‘एन इंक्वायरी इन टू नेचर एंड कॉजेज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशंस’ के उद्धरण भी दिए गए हैं।

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणआर्थिक समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत