लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का जिक्र करते ही सदन में हंगामा, वित्तमंत्री ने कहा- लड़कियों के मां बनने की उम्र बढ़ाने का है प्लान

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 1, 2020 13:12 IST

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ट्रांसपोर्ट में 1.70 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 24,000 किमी लंबी रेल लाइन को इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। तेजस ट्रेन की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जो कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक जाएगी। मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के काम में तेजी लाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देBudget 2020 (बजट 2020) को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (एक फरवरी) को लोकसभा में पेश किया। सीतारमण ने कहा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के जरिए बाल अनुपात में बड़ा अंतर देखने को मिला है।

Budget 2020 (बजट 2020) को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (एक फरवरी) को लोकसभा में पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। हालांकि जिस समय उन्होंने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' की बात शुरू की वैसे ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सरकार ने दावा किया कि इस योजना को काफी समर्थन मिला है।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के जरिए बाल अनुपात में बड़ा अंतर देखने को मिला है। 10 करोड़ परिवारों को न्यूट्रिशन की जानकारी दी जाएगी। हमारी सरकार लड़कियों के मां बनने की उम्र बढ़ाने को लेकर भी चर्चा कर रही है। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो छह महीने में इस मुद्दे पर रिपोर्ट तैयार करेगी। 

इसके अलावा वित्तमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट में 1.70 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 24,000 किमी लंबी रेल लाइन को इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। तेजस ट्रेन की संख्या को बढ़ाया जाएगा, जो कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक जाएगी। मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के काम में तेजी लाई जाएगी।

वित्तमंत्री ने इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ क्लचर बनाने का प्रस्ताव है। देश में कुछ आइकॉनिक म्यूज़ियम बनाए जाएंगे, जिसमें राखीघड़ी (हरियाणा), हस्तिनापुर (उत्तर प्रदेश), शिवसागर (असम), धोलावीरा (गुजरात) और आदिचनल्लूर गांव (तमिलनाडु) शामिल है। साथ ही साथ मोदी सरकार आने वाले दिनों में देशभर में डाटा सेंटर पार्क बनाने जा रही है। ये सेंटर पूरे देश में खोले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारतनेट (BharatNet) से एक लाख ग्राम पंचायत को जोड़ा जाएगा। बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद भवन में हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंचीं। उन्होंने आमजन के सामने सरकार के बजट का खाका रखा और बताया कि इस बजट का लक्ष्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, कारोबार मजबूत करना और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/जनजाति की सभी महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणसंसद बजट सत्रलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया