लाइव न्यूज़ :

बजट 2019: मोदी सरकार ने दिया झटका, अमीरों का बढ़ा टैक्स

By स्वाति सिंह | Updated: July 5, 2019 13:38 IST

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज संसद में पेश हो रहा है। यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं।

Open in App

मोदी सरकार ने बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि 2 से 5 करोड़ रुपए और 5 करोड़ रुपए से ऊपर की टैक्‍सयोग्‍य आय पर सरचार्ज लगेगा। अब इस पर 3 से 7 प्रतिशत तक सरचार्ज लगेगा।

इसके साथ ही उन्होंने सस्ता मकान खरीदने पर टैक्स में छूट का प्रस्ताव रखा है। जबकि हाउसिंग लोन के ब्याज पर 3.5 लाख की छूट दी है। इससे पहले 2 लाख के ब्याज पर यह टैक्स छूट लागू थी।

अंतरिम बज़ट 2019 में करदाताओं को क्या मिला था 

- टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 5 लाख की गई थी। 

- 5 लाख रुपये तक सालाना कमाने वालों को टैक्स नहीं भरना था। 

- टैक्स छूट से 3 करोड़ मिडिल क्लास वालों को फायदा मिला था। 

-स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार हुआ था। 

- मकान के किराए पर लगने वाले टैक्स डिडक्शन की सीमा एक लाख से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी गई थी। 

40,000 तक ब्याज से होने वाली इनकम पर नहीं देना था टैक्स  

अंतरिम बजट 2019 में पीयूष गोयल ने 40,000 तक ब्याज से होने वाली इनकम पर टैक्स नहीं लगाने का ऐलान किया था। जिससे पोस्ट ऑफिस और बैंक में पैसा जमा करने वाले लोगों को ब्याज छूट मिली थी। इससे पहले ब्याज पर इनकम टैक्स छूट की सीमा मात्र 10,000 रुपए थी।

 80 सी के तहत नहीं बढ़ी थी टैक्स छूट की सीमा 

केंद्र सरकार ने 80 सी के तहत टैक्स छूट की सीमा को पुराने स्तर यानी 1.5 लाख रुपए पर ही बनाए रखा था। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रकर बजटनिर्मला सीतारमणबजट 2019बजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप